{"_id":"681917507dcf9e6c930c4e93","slug":"production-manager-of-private-company-stopped-and-beaten-on-the-way-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136224-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निजी कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर को रास्ते में रोकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निजी कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर को रास्ते में रोकर पीटा
Tue, 06 May 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 06 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-7 मोड़ के पास कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर का रास्ता रोककर हमला करने का मामला सामना आया है। पांच नकाबपोश युवकों ने उनको रास्ते में रोकर लिया और डंडे से पीटा। एक हमलावर ने धमकी दी कि तुझे बनाते हैं बड़ा साहब। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जीवन नगर निवासी जयप्रकाश ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह गांव चौहान जोशी के सामने स्थित कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर हैं। वह 30 अप्रैल की शाम को स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह सेक्टर-7 मोड़ से आगे पहुंचे तो मुंह पर कपड़ा बांधकर आए पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने उन्हें स्कूटी से गिराकर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। हमले में उनका हेलमेट तक टूट गया। उनके हाथ, पैर और कमर पर गंभीर चोट आई है। बाद में राहगीरों के जुटे तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने उनके बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।