फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Procurement started in the market after holidays, more than 50 thousand quintals of paddy reached

Sonipat News: अवकाश के बाद मंडी में शुरू हुई खरीद, पहुंचा 50 हजार क्विंटल से अधिक धान

Sun, 03 Nov 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Procurement started in the market after holidays, more than 50 thousand quintals of paddy reached
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। दिवाली के अवकाश के बाद अनाज मंडी में शनिवार को फिर धान की खरीद शुरू हो गई। सुबह से ही किसान मंडी में धान लेकर पहुंचने शुरू हो गए थे। मंडी गेट पर भी ट्रैक्टरों की लाइन लगी रही। शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक धान की आवक हुई है। शनिवार को 50 हजार क्विंटल से ज्यादा धान पहुंचा।
नई अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने लगी है। अब किसान 1509 किस्म के धान के बाद 1121 किस्म के धान लेकर मंडी पहुंचने लगे हैं। ऐसे में किसान रोजाना तड़के ही फसल लेकर मंडी आने लग जाते हैं। दिवाली पर मंडी में धान की खरीद बंद रही। शनिवार सुबह किसान धान लेकर मंडी पहुंचना शुरू हुए तो शहर में भी जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि शहर की सड़कों पर पुलिस कर्मी होने के चलते वाहनों की आवाजाही लगी रही। मंडी में अब तक करीब सात लाख क्विंटल धान की आवक व खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

-

वर्जन
नई अनाज मंडी में दिवाली के अवकाश के बाद शनिवार को धान की खरीद शुरू हो गई है। खरीदे गए धान के उठान के लिए मिलर्स व आढ़तियों को निर्देश दिए गए हैं।-सुरेश कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed