{"_id":"66d36ba57c3ea1bd5606dba4","slug":"procession-to-be-taken-out-on-4th-day-against-nia-raid-sonipat-news-c-197-1-snp1003-123789-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एनआईए के छापा डालने के विरोध में 4 को निकाला जाएगा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एनआईए के छापा डालने के विरोध में 4 को निकाला जाएगा जुलूस
Sun, 01 Sep 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तरफ से अधिवक्ता के फ्लैट पर छापा डालने के विरोध में शनिवार को छोटूराम धर्मशाला में नागरिक अधिकार मंच के सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान वर्धमान गार्डेनिया टावर स्थित अधिवक्ता पंकज त्यागी के फ्लैट पर डाले गए छापे को लेकर निंदा की गई।
मंच के वरिष्ठ सदस्य श्रद्धानंद सोलंकी व ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि एनआईए की यह कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता में डर पैदा करने के लिए की जा रही है। अधिवक्ता पंकज त्यागी के फ्लैट पर कुछ नहीं मिला तब 9 सितंबर को उनको लखनऊ में पेश होने के लिए कहा गया है। चुनाव के वक्त हरियाणा में हुए आंदोलन में मदद करने वाले कार्यकर्ताओं पर एनआईए की ओर से छापे डाले गए हैं जो गलत है। बैठक में निर्णय लिया कि नागरिक अधिकार मंच की तरफ से सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने के लिए 4 सितंबर को शहर में जुलूस निकाला जाएगा। कार्यकर्ता सुबह 11 बजे पंचायत भवन से इकट्ठे होकर लघु सचिवालय पहुंचेंगे और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में अधिवक्ता कपिल देव, नरेंद्र बल्हारा, मुकेश खत्री, रमेश खत्री, जसविंद्र, राहुल, सतबीर, आनंद शर्मा, नईम खान, भगत सिंह, शीलकराम मलिक, देवेंद वर्मा भी उपस्थित रहे।