{"_id":"64272c2f8c6cfefa560ddf04","slug":"procession-taken-out-with-black-flags-and-broom-sonipat-news-c-17-1-110227-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: काले झंडे और झाड़ू लेकर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: काले झंडे और झाड़ू लेकर निकाला जुलूस
Sat, 01 Apr 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
काले झंडे और झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर क्रमिक भूख हड़ताल पांचवें दिन शुक्रवार को जारी रही। इस दौरान सफाई व दमकल कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर से शहर में काले झंडे व झाडू लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार की ओर से 4 अप्रैल तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह काम बंद करके हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। नगर निगम कार्यालय में चल रहे धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने की और संचालन जिला प्रधान राजा भाई ने किया।
जिला प्रधान राजा भाई ने कहा कि अक्तूबर, 2022 में हुई हड़ताल के दौरान सरकार ने सफाई कर्मचारियों को पक्का करना, दमकल कर्मचारियों को जॉब गारंटी देना, एक हजार रुपये जोखिम भत्ता, वर्दी भत्ता, सफाई कर्मचारी को प्रोत्साहन के तौर पर प्रतिमा एक हजार रुपये देने, समान काम समान वेतन समेत अनेक मांगों को माना था। उसके बावजूद अब तक सरकार ने किसी भी मांग का कोई भी पत्र जारी नहीं किया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। इस दौरान संदीप तूर, नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रेस सचिव राजीव खत्री, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन, सचिव सुनील दत्त समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।