फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Problems presented to the MLA who reached the religious event

Sonipat News: धार्मिक आयोजन में पहुंचीं विधायक के सामने रखीं समस्याएं

Tue, 27 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Problems presented to the MLA who reached the religious event
फोटो 17- सोनीपत के गांव मुकीमपुर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच बैठकर भंडारे का
सोनीपत। ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर सोमवार को गांव मुकीमपुर में दादा खेड़ा पर व गांव जाट जोशी में आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें राई की विधायक कृष्णा गहलावत ने शिरकत की। उन्होंने दादा खेड़ा पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गांव मुकीमपुर की महिलाओं ने विधायक के सामने गांव में दूषित पानी की निकासी का स्थायी समाधान करवाने की मांग की। इस पर विधायक ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकुर कुमार को समस्या का जल्द समाधान करने के लिए कहा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन से गांव में धार्मिक भावना बढ़ती है। भंडारा लगाने से समस्त समाज में एकता व सौहार्द की भावना का विकास होता है। ग्रामीणाें ने कहा कि वह समाज को मजबूत बनाने, एकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ऐसे प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में अनिल मलिक, कृष्ण हुड्डा, दयानंद, अंकित पहलवान, दीपक आंतिल, दीपक मुकीमपुर, नरेंद्र, जेपी रेवली, रामसिंह, आजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed