फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Private bank operators accused of fraud of Rs 45 crore, case filed

संशोधित :::: संचालकों के नाम लिखे गए हैं निजी बैंक संचालकों पर 45 करोड़ की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Oct 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Private bank operators accused of fraud of Rs 45 crore, case filed
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

सोनीपत । गोहाना सेक्टर-सात में संचालित पीएनएल बैंक के संचालकों पर 45 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है। बैंक ने बचत खाते एवं एफडी के माध्यम से ग्राहकों से बैंक में निवेश कराया था। अब भुगतान में आनाकानी कर रहे हैं। निवेशकों ने इसको लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की है। मामला तूल पकड़ने के बाद वीरवार को पुलिस ने इस मामले में चार लोगों संचालक पवन, राजेश हुड्डा, राकेश और कौशल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
निवेशकों के अनुसार उन्होंने बैंक में आरडी, एफडी और डीडीएस सेविंग खाते खुलवाए थे। भुगतान का समय हुआ तो बैंक के मालिक अचानक लापता हो गए। बैंक के कर्मचारी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे। बैंक के कर्मचारियों ने कहा कि बैंक बंद हो गया है। इसका पोर्टल भी बंद हो गया है। इसके बाद निवेशकों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

निवेशकों को संदेह है कि उनकी जमा पूंजी खाकर बैंक के मालिक बैंक को दिवालिया घोषित कर विदेश भाग जाने की फिराक में हैं। मालिकों को फोन करते हैं तो वे कहते हैं कि रिफंड का फार्म भर दो। दो-तीन साल में वापस मिल जाएंगे। अगर कहीं शिकायत की तो एक भी पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसके साथ में जान से हाथ धोने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशकों की शिकायत पर सेक्टर सात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में तथ्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed