{"_id":"62bd5e1d9ce2ef6c7842a4e2","slug":"prisoner-admitted-to-sonipat-general-hospital-escaped-by-dodging-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सामान्य अस्पताल से पुलिसकर्मी का हथियार लेकर बंदी फरार, टावर से केबल चोरी करने के आरोप में हुआ था गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: सामान्य अस्पताल से पुलिसकर्मी का हथियार लेकर बंदी फरार, टावर से केबल चोरी करने के आरोप में हुआ था गिरफ्तार
Thu, 30 Jun 2022 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:56 PM IST
सार
मुरथल थाना क्षेत्र में एक टावर से 22 जून को तार चोरी किया गया था। उसमें सीसीटीवी में एक आटो का नंबर रिकार्ड हुआ था। पुलिस ने आटो नंबर के आधार पर मुरथल की आरके कालोनी के अंकित को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
बंदी फरार।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागरिक अस्पताल में भर्ती बंदी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की कारबाइन लेकर फरार हो गया। बंदी कारबाइन के साथ ही 33 राउंड से भरी मैगजीन भी ले गया था। मेडिकल वार्ड में भर्ती बंदी हथकड़ी खोलकर वहीं पर फेंक गया। आरोपी को मोबाइल टावर से केबल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने गारद प्रभारी के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए सात घंटे बाद बंदी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नशे का आदी आरके कॉलोनी मुरथल निवासी अंकित उर्फ हैप्पी ने टावर से केबल चोरी किया था। उसे मुरथल पुलिस ने 24 जून को गिरफ्तार किया था। साथ ही उसके पास से केबल भी बरामद किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। 27 जून को अचानक बंदी की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
इस पर उसे नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल स्थित मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां पर मुख्य सिपाही बलराम और सिपाही सतीश व संदीप को सुरक्षा गारद में लगाया गया था। अंकित को हथकड़ी के साथ मेडिकल बेड से बांध दिया गया था। वीरवार दोपहर को सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने देखा कि अंकित बेड पर नहीं था।
विज्ञापन
वह हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। साथ ही वह सुरक्षाकर्मियों की कारबाइन और मैगजीन भी ले गया था। पुलिसकर्मियों ने पहले उसको अस्पताल परिसर में तलाश किया। जानकारी नहीं लगने पर सेक्टर-27 थाना और पुलिस लाइन के गारद सेल को सूचना दी गई। इस पर डीएसपी वीरेंद्र सिंह, सीआईए की टीम और सेक्टर-27 थाना प्रभारी रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान पाया गया कि वह सीढ़ियों के रास्ते से नहीं जाकर खिड़की से कूदकर भाग गया। पुलिस ने अस्पताल के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर पाया कि वह मुरथल की ओर भागा है। पुलिस ने उसकी तलाश करते हुए देर शाम उसे आरके कॉलोनी मुरथल से गिरफ्तार कर लिया है। उससे हथियार को बरामद कर लिया गया है।
मोबाइल टावर से 22 जून को हुई केबल चोरी
मुरथल में मोबाइल टावर से 22 जून को केबल चोरी हो गई थी। पुलिस को सीसीटीवी में एक ऑटो में केबल लेकर जाते आरोपी को देखा था। इस पर आरके कॉलोनी के अंकित उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसको 24 जून को जेल भेजा था। नशे का आदी है। इसके चलते उसकी जेल में तबीयत बिगड़ गई थी। उसे जेल अस्पताल में उपचार देने पर आराम नहीं हुआ तो नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नागरिक अस्पताल से बंदी भाग गया था। उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पुलिसकर्मी की कारबाइन बरामद कर ली गई है। मामले में तीन पुलिसकर्मियों की जांच डीएसपी को सौंपी गई है। वह ड्यूटी में उनकी लापरवाही की रिपोर्ट देंगे। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -हिमांशु गर्ग, एसपी सोनीपत