{"_id":"679549c4d0611ee2fc076af8","slug":"princy-was-the-best-athlete-in-the-sports-competition-held-in-the-college-sonipat-news-c-197-1-snp1007-131357-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रिंसी रही सर्वश्रेष्ठ एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रिंसी रही सर्वश्रेष्ठ एथलीट
Sun, 26 Jan 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में पदाधिकारियों के साथ विजे
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय शनिवार को छठी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम गोहाना अंजली श्रोत्रिया ने शिरकत की। वहीं, बतौर विशिष्ट अतिथि पंचायत अधिकारी अंकुर कुमार ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ. नरेश आंतिल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रिंसी ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता।
प्रतियोगिता में मंच संचालन डॉ. नवीन वशिष्ठ, डॉ. स्वाति व डॉ. सुभाष सिसोदिया ने किया। एसडीएम गोहाना अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि हमें अपनी पढ़ाई व खेल में संतुलन बनाकर रखना चाहिए। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खंड विकास व पंचायत अधिकारी अंकुर कुमार ने भी छात्राओं को अनुशासन का महत्व समझाया। खेल प्रभारी डॉ. सतीश मलिक ने बताया कि ऊंची कूद में तनुजा ने पहला, पूजा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में प्रिंसी ने पहला, कशिश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में तनु ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रिंसी ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में पूजा को पहला, प्रिया को दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में तनु ने पहला, सोनम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मटका दौड़ में सानिया पहले, मोनिका दूसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथियों ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान डॉ. वंदना नासा, डॉ. रेखा रहेजा, डॉ. राजेश भारद्वाज, डॉ. राजेश ढाका, डॉ. राजवंती धनकड़, डी शर्मिला, डॉ. अमिता, डॉ. पूनम, डॉ. अमित कौशिक, डॉ. मंजीत व डॉ. रूचि मौजूद रहीं।