फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Principal and Director of Motilal Nehru Sports School, Rai reinstated Colonel Ashok Mor

Sonipat News: मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल राई के प्राचार्य और निदेशक कर्नल अशोक मोर बहाल

Sun, 25 Dec 2022 07:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Principal and Director of Motilal Nehru Sports School, Rai reinstated Colonel Ashok Mor
राई। कर्नल अशोक मोर को मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल (एमएनएसएस), राई के प्राचार्य एवं निदेशक के पद पर बहाल कर दिया गया है। खेल एवं युवा मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह ने बहाल करने का पत्र जारी किया। कर्नल मोर के निलंबन के बाद आईपीएस पंकज नैन को खेलकूद विद्यालय राई के प्राचार्य एवं निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। स्कूल के प्राचार्य एवं निदेशक की बहाली की सूचना के बाद खेलकूद विद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों में खुुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कर्नल अशोक मोर को आर्थिक अनिमितताओं के आरोप में हरियाणा सिविल सर्विस के रूल-5 (पनिशमेेंट एंड अपील) रूल्स, 2016 के तहत सेवाओं से निलंबित कर दिया गया था। उनकी निलंबन अवधि के दौरान पंचकूला मुख्यालय ही उनका मुख्यालय रहने के आदेश दिए गए थे। कर्नल मोर के विरूद्घ शिकायत मिलने पर सरकार ने सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। गठित कमेटी के चेयरमैन के रूप में खेल एवं युवा मामले विभाग के प्रशासकीय सचिव को शामिल किया गया था। कर्नल मोर के कार्यकाल सितंबर-2021 से दिसंबर-2021 के मध्य अकुशल कर्मियों की भर्ती व आर्थिक अनियमितताओं की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। सात सदस्यीय कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट दी। जिसके बाद कर्नल अशोक मोर को खेलकूद विद्यालय राई के प्राचार्य एवं निदेशक के पद पर बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

कार्यभार संभालने के बाद पहले ही दिन कर्नल अशोक मोर ने स्कूल की प्रार्थना सभा में सरकार की तरफ से जारी कोरोना नियमों का जिम्मेदारी से पालन करने की नसीहत दी। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे सब कुछ भूलकर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed