फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   prime minister has also been ncc cadet, message of national unity is found -dg rajiv chopra

पीएम नरेंद्र मोदी भी रहे एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय एकता का मिलता है संदेश: डीजी राजीव चौपड़ा

Thu, 20 Feb 2020 08:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
prime minister has also been ncc cadet, message of national unity is found -dg rajiv chopra
मुरथल विवि में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एनसीसी कैडेट्स व अन्य अधकिरी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी एनसीसी कैडेट रहे हैं। एनसीसी राष्ट्रीय एकता के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दे रही है तो प्रदेश सरकार भी एनसीसी के लिए हरसंभव मदद कर रही है। वहीं केंद्र सरकार ने सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत एनसीसी में एक लाख वैकेंसी सीनियर डिवीजन की बढ़ाई हैं, ताकि विद्यार्थी एनसीसी में अधिक से अधिक पंजीकरण कराकर राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें। डीजी राजीव चौपड़ा वीरवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में 12वीं हरियाणा बटालियन के एनसीसी ऑफिस कॉम्पलैक्स व हुतात्मा स्मृति स्मारक की आधारशिला रखने पहुंचे।
विज्ञापन

डीजी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौपड़ा ने कहा कि एनसीसी राष्ट्रीय एकता में योगदान देने के साथ ही राष्ट्र का युवा नेतृत्व तैयार कर रही है। महाराष्ट्र, केरल व अन्य राज्यों में प्राकृतिक आपदा आने पर 1.25 लाख एनसीसी कैडेट्स ने अपना योगदान दिया। उन्होंने बताया कि एनसीसी एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत 34 राष्ट्रीय कैंप चलाती है। इसके अतिरिक्त 6 कैंपों का आयोजन राष्ट्रीय एकता को लेकर किया जाता है। पहले यह कैंप लेह व पोर्ट ब्लेयर में चलते थे। इस बार राष्ट्रीय कैंप का आयोजन लक्षद्वीप में किया जाएगा। एनसीसी में लक्षद्वीप से 700 कैडेट का पंजीकरण हुआ है। एनसीसी के कैंपों में कैडेट्स को एक दूसरे की सभ्यता, संस्कृति को जानने व समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पहले एनसीसी का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 10 देशों के साथ था। नवंबर में केंद्र सरकार ने 7 अन्य देशों के साथ यूथ एक्सचेंज किया है। अब इनकी संख्या बढ़कर अब 17 हो गई है। अगले वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में 17 देशों के कैडेट भाग लेंगे।
विज्ञापन

डीजी राजीव चौपड़ा ने कहा कि एनसीसी की ट्रेनिंग के लिए बजट की आवश्यकता होती है, इसके लिए सभी राज्यों का सहयोग आवश्यक है। पंजाब व हरियाणा की तरफ से एनसीसी को काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय डीसीआरयूएसटी मुरथल की तरह एनसीसी में योगदान देने लग जाए तो विद्यार्थियों को एनसीसी की ट्रेनिंग देने में कोई परेशानी नहीं होगी। महिला सशक्तीकरण को लेकर 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने की मांग की जा रही है, लेकिन वर्तमान में एनसीसी में 33.72 प्रतिशत गर्ल्स कैडेट हैं। राष्ट्र निर्माण में महिला का ज्यादा योगदान है। वह एक बहन और मां के रूप में राष्ट्र के निर्माण में ज्यादा योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कार्यक्रम में ये हुए सम्मानित
डीजी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौपड़ा ने जीडी माल्वांकर शूटिंग चैंपियनशिप में चयन होने पर कैडेट प्रिया को सम्मानित किया। जबकि एएनओ कैप्टन संजय श्योराण व मुरथल विवि के सीटीओ डॉ. प्रदीप सिंह को एनसीसी में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि विवि में दो वर्ष पूर्व में एनसीसी प्रारंभ हुई थी। वह अगले 15 वर्ष के अंदर डीसीआरयूएसटी, मुरथल को उत्तर भारत का नोडल सेंटर बनाना चाहते हैं। इस दौरान अंबाला के ग्रुप कंमाडर ब्रिगेडियर राजेश्वर सिंह, 12 हरियाणा एनसीसी बटालियन के कमांड अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज मान, डीजी एनसीसी के स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष, रजिस्ट्रार डॉ. आरडी कौशिक, प्रो. मनोज दूहन, प्रो. सुखदीप सिंह, प्रो. पवन दहिया आदि उपस्थित रहे।

मुरथल विवि में कार्यक्रम के दौरान कुलपति राजेंद्र कुमार अनायत संग दीप प्रज्ज्वलित करते एनसीसी क

मुरथल विवि में कार्यक्रम के दौरान कुलपति राजेंद्र कुमार अनायत संग दीप प्रज्ज्वलित करते एनसीसी क- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed