{"_id":"5e371e4f8ebc3e4b605d04e5","slug":"primary-health-centre-open-in-village-mohana-sonipat-news-rtk5401479160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाना में सांसद ने 2.75 करोड़ से निर्मित पीएचसी का लोकार्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाना में सांसद ने 2.75 करोड़ से निर्मित पीएचसी का लोकार्पण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाना में 2.75 करोड़ से किया पीएचसी का लोकार्पण
- सांसद कौशिक ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में 1 करोड़ रुपये के काम कराने का आश्वासन दिया
फोटो 02: मोहाना में विधायक मोहनलाल बड़ौली संग पीएचसी का लोकार्पण करते सांसद रमेश कौशिक।
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव मोहाना में रविवार को सांसद रमेश कौशिक ने नवनिर्मित पीएचसी का लोकार्पण किया। करीब तीन एकड़ जमीन पर पीएचसी के भवन का निर्माण पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से किया गया। पीएचसी के नए भवन से करीब 25 हजार लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
इस पीएचसी के अंतर्गत आसपास के नौ गांव आते हैं। इसके तहत चार उप-स्वास्थ्य केंद्र, 31 आंगनबाड़ी केंद्र आते हैं। साथ ही 29 आशा वर्कर भी इसके अंतर्गत आती हैं। पीएचसी में दो चिकित्सा अधिकारी, एक डेंटल सर्जन की सुविधा मिलेगी। इनके साथ यहां एक स्टाफ नर्स, आठ एएनएम और एक फार्मासिस्ट भी उपलब्ध रहेंगे। ग्रामीणों को नियमित रूप से ओपीडी, निशुल्क दवाइयां, डिलीवरी व परिवार कल्याण की सेवाएं मिलेेंगी। इस मौके सांसद कौशिक ने ग्रामीणों की मांग पर एक करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी स्वीकृत किया। जिनमें प्रमुख रूप से फिरनी का निर्माण, पेयजल, बिजली की तारों को दुुरुस्त करना, स्कूल अपग्रेड, बैंक्वेट हाल का निर्माण, धर्मशाला, गलियां पक्की करना आदि मांगें शामिल थी। गांव लुहारी टिब्बा के ग्रामीणों ने भी गांव में बारात घर के निर्माण की मांग रखी, जिसे सांसद ने पूरा कराने की घोषणा की। उन्होंने विकास कार्यों के लिए उन्होंने सरपंच को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।
विशिष्ट अतिथि रहे राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मोहाना आसपास के गांवों का केंद्र बिंदू है जो गोहाना व सोनीपत की दूरी को कम करता है। मोहाना का विकास सीधे तौर पर गोहाना हलके के विकास को मजबूती प्रदान करता है। सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा ने कहा कि पीएचसी में नवजात शिशुओं की देखभाल की सुविधा मिलेगी और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। इसमें बीपीएल परिवारों व वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके उपरांत सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली व सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर, डॉ. गीता दहिया, एसएमओ डा. संजय छिक्कारा, सरपंच पिंकी देवी, अनिल, निशांत छौक्कर, बलराम कौशिक, राजेंद्र कौशिक, प्रदीप मेहला, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह, युद्धविंद्र महला आदि मौजूद रहे।