फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations to put electric buses on the roads in full swing

Sonipat News: इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी तेज

Sun, 16 Jun 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Preparations to put electric buses on the roads in full swing
सोनीपत। रोडवेज अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक बसों को सड़कोें पर उतारने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए रोडवेज परिवहन चालक प्रशिक्षण संस्थान में चार्जिंग स्टेशन तैयार करने का कार्य तेज कर दिया गया है। बिजली आपूर्ति के लिए 11 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर व कंट्रोलर सिस्टम लगाया गया है। इसके साथ ही बसों के लिए रैंप भी तैयार किए जा रहे हैं। अब एजेंसी की तरफ से चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत रोडवेज डिपो में वर्तमान समय में 140 बसें हैं। इनमें किलोमीटर योजना की बसें भी शामिल हैं। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अब 50 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। जून के अंत तक इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए तीन रूटों का सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। शुरुआती चरण में पांच इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने के बाद यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

वर्जन
इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी तेज कर दी गई है। 22 जून तक इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू करने की योजना है। बिजली कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। स्टेशन तैयार कराने का कार्य चल रहा है। ट्रायल के लिए रूट तय कर दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक बसें चलने के बाद यात्रियों को सुविधा मिलेगी।-सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed