फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations started for wheat and mustard procurement, no attention was paid to the dilapidated shed in the grain market

Sonipat News: गेहूं व सरसों खरीद को लेकर तैयारी शुरू, अनाज मंडी में जर्जर शेड की सुध नहीं ली

Sat, 08 Mar 2025 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Preparations started for wheat and mustard procurement, no attention was paid to the dilapidated shed in the grain market
फोटो 06. सोनीपत की नई अनाज मंडी में शेड की जर्जर हुई टीन। संवाद
सोनीपत। मंडियों में गेहूं व सरसों की खरीद को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंडियों में 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। जर्जर शेड को लेकर कृषि विपणन बोर्ड ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। बारिश आने पर फसल शेड के नीचे होते हुए भी भीगने से नहीं बच सकेगी।
विज्ञापन

सरसों खरीद के लिए सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व गन्नौर मंडी को अधिकृत किया गया है। वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग ने ट्रक व लेबर का प्रबंध करने के लिए टेंडर लगाया है। पिछले साल के मुकाबले सरसों का सरकारी रेट 300 रुपये ज्यादा है। इस बार 5950 रुपये क्विंटल की दर से सरसों खरीद की जाएगी। हैफेड की ओर से सरसों खरीदी जानी है। मेरी फसल मेरा ब्याेरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से सरसों की खरीदी जाएगी। वहीं मार्केटिंग बोर्ड को मंडियों की सफाई, पेयजल, लाइट सहित अन्य व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के आदेश के बाद साेनीपत अनाज मंडी में सड़कों की मरम्मत करने का काम शुरू कर रखा है।
विज्ञापन

रबी सीजन-2025 के लिए विभिन्न विभागों ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। चार अनाज मंडियों और 20 खरीद केंद्रों पर अप्रैल माह के पहले सप्ताह से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होनी है लेकिन खरीद केंद्रों पर अभी कोई तैयारी नहीं है। सीजन में सबसे बड़ी समस्या खरीदे गए गेहूं के उठान को लेकर सामने आती है। इससे निपटने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने लेबर और ट्रांसपोर्ट के लिए टेंडर लगाया है। यह टेंडर 11 मार्च के बाद खोले जाएंगे। इसके बाद कम रेट लगाने वाली एजेंसियों को कार्य आवंटित किया जाएगा। इसके बाद मंडी अनुसार उक्त एजेंसी को गेहूं का उठान सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत अनाज मंडी में जर्जर हालत में टीन शेड
नई अनाज मंडी का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ था। मंडी से टैक्स के रूप में करोड़ों रुपये हर वर्ष मार्केट कमेटी में जमा होते हैं। मंडी का टीन शेड जर्जर हो चुका है। बारिश आने पर फसल शेड के नीचे होते हुए भी भीग जाती है। शेड बदलवाने के लिए आढ़तियों की ओर से बार-बार मांग की जा रही है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने कोई कदम नहीं उठाया है।



मंडियों से गेहूं के उठान को लेकर लेबर व टांसपोर्ट के लिए टेंडर लगा दिया गया है। होली पर्व के बाद टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा।
हरबीर रावत, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक

अनाज मंडी में सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। प्लेटफार्म पर बने गड्ढों को भरा जाएगा। अन्य मरम्मत कार्य पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जा रहे है। जर्जर शेड व दीवारों के निर्माण को लेकर 4 करोड़ का एस्टीमेट मुख्यालय भेज रखा है।
मनीष कुमार, उपमंडल अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड

फोटो 06. सोनीपत की नई अनाज मंडी में शेड की जर्जर हुई टीन। संवाद

फोटो 06. सोनीपत की नई अनाज मंडी में शेड की जर्जर हुई टीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed