{"_id":"62f40b7825b715270030e9f6","slug":"preeti-bose-became-the-topper-of-the-university-in-the-third-semester-of-postgraduate-geography-sonipat-news-rtk65485324","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातकोत्तर भूगोल के तृतीय सेमेस्टर में विश्वविद्यालय की टॉपर बनी प्रीति बोस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातकोत्तर भूगोल के तृतीय सेमेस्टर में विश्वविद्यालय की टॉपर बनी प्रीति बोस
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्रा प्रीति बोस ने स्नातकोत्तर भूगोल के तृतीय सेमेस्टर में 82.20 फीसदी अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में टॉप किया है। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. रेनू भाटिया ने प्रीति समेत मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाली सभी छात्राओं को बधाई दी है।
जीवीएम की स्नातकोत्तर भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. पिंकी दहिया ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने एमए भूगोल के तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। जिसमें जीवीएम की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय की टॉप टेन सूची में दोनों स्थानों पर जीवीएम की छात्राएं रही हैं। दूसरे स्थान पर 80.80 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से जीवीएम की दो छात्राएं किरण व सोनिया काबिज हुई हैं। इसके अलावा शीतल ने 77.20 फीसदी अंक लेकर विश्वविद्यालय में 5वां व वर्षा ने 76.40 फीसदी अंक लेकर 8वां स्थान प्राप्त किया।
वहीं जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्रा शालू ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। जीवीएम की खेल प्रभारी अनू ने बताया कि यह प्रतियोगिता कुरूक्षेत्र में 5 से 7 अगस्त तक खेली गई। जिसमें शालू ने अंडर-21 आयुवर्ग में हिस्सा लिया। महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य डॉ. रेनू भाटिया व संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी ने शालू का स्वागत किया और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन दिया।