{"_id":"6737b77cb7ecdf99eb0638b6","slug":"prakash-parv-of-guru-nanak-dev-celebrated-with-reverence-in-gurudwaras-sonipat-news-c-197-1-snp1008-127769-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गुरुद्वारों में श्रद्धा भाव से मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गुरुद्वारों में श्रद्धा भाव से मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व
विज्ञापन
फोटो 24- सोनीपत के गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में गुरु पर्व पर कीर
- फोटो : mathura
सोनीपत। गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व पर सोनीपत शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में श्री अखंड पाठ संपन्न होने के साथ समागम का आयोजन किया गया। गुरुद्वाराें में श्रद्धा भाव से गुरु नानक देव जी की लिखी वाणी के शब्द कीर्तन का गायन किया गया। साध संगत की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कीर्तन गायन के साथ संगत के लिए लंगर भी लगाया गया। प्रकाश पर्व पर शहर के सभी गुरुद्वारा में उल्लास का माहौल रहा।
शहर के गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा, सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा साहिब, ओल्ड डीसी रोड स्थित सुजान सिंह पार्क गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम हुए। गुरु घर पहुंची संगत ने मत्था टेककर अरदास की। गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में श्री सुखमनी साहिब स्त्री सत्संग सभा की ओर से अखंड पाठ किया गया। अमृतसर श्री दरबार साहिब से आए हजूरी रागी रणजीत सिंह, नवजोत सिंह व विजय सिंह ने साथियों के साथ कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने मानवता व ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने का कार्य किया।
प्रकाश पर्व पर नए दरबार हाॅल का किया उद्घाटन
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहब में नए दरबार हाॅल का उद्घाटन किया गया। संगत ने कीर्तन-भजन व गुरबाणी पाठ से वातावरण को भक्तिमय बनाया। समागम में गुरुद्वारा साहब की ओर से संचालित श्री गुरु नानक मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने कीर्तन गायन किया। नवयुग पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी शब्द कीर्तन गायन किया। कार्यक्रम में प्रधान मोहन सिंह मनोचा, महासचिव परमजीत सिंह, उप प्रधान जरनैल सिंह, गुरजीत सिंह, अरविंद सिंह, गुरिंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, अर्जुन सिंह मनोचा, हरी सिंह कलसी, रविंद्र सिंह व शमशेर सिंह मौजूद रहे।

फोटो 24- सोनीपत के गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में गुरु पर्व पर कीर- फोटो : mathura
विज्ञापन