फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prachi got second place in speech competition

Sonipat News: भाषण प्रतियोगिता में प्राची ने पाया दूसरा स्थान

Wed, 05 Feb 2025 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Feb 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Prachi got second place in speech competition
फोटो 02- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य विपाशा अग्रवाल व अन्य के साथ प्रतियोगित
सोनीपत। चौ. छोटूराम जयंती पर आयोजित गीत, भजन, रागिनी प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन चौ. छोटूराम स्मारक समिति की तरफ से किया गया था। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में हिंदू कन्या महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की प्राची ने किसानों के मसीहा चौ. छोटूराम नामक विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रागिनी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की काजल ने आकर्षक उपहार प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। उन्होंने अन्य छात्राओं को भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हिंदी विभाग से डॉ. अनिता गोयल व डॉ. ज्योति को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed