फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PPE kits distributed to 50 sewermen to protect them from dirt

Sonipat News: गंदगी से बचाव के लिए 50 सीवरमैन को पीपीई किट वितरित

Fri, 02 Aug 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
PPE kits distributed to 50 sewermen to protect them from dirt
फोटो 24. सोनीपत के सेक्टर-23 स्थित दमकल विभाग कार्यालय में सीवरमैनों को पीपीई किट वितरित करते म
सोनीपत। केंद्र सरकार की नेशनल एक्शन फॉर मेकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना का नगर निगम क्षेत्र में आधिकारिक रूप से क्रियान्वयन किया। सेक्टर-23 स्थित दमकल विभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीवर सफाई में कार्यरत 50 सीवरमैन को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट वितरित की गई। मेयर ने दो कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए निजी कोष से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मेयर निखिल मदान ने बताया कि नमस्ते योजना का लक्ष्य सफाई कर्मचारियों की व्यवसायिक सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करना है। साथ ही सीवर लाइनों और सेफ्टी टैंकों की यंत्रीकृत सफाई करवाना है। सफाई कर्मचारियों की स्वच्छता क्षेत्र में शून्य मृत्यु और किसी भी सफाई कर्मचारी का गंदगी से कोई सीधा संपर्क ना रहे, इसको सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह यह सुनिश्चित करें कि सफाई कर्मचारी सीवर सफाई करते समय पीपीई किट जरूर पहनें और गंदगी से सीधे संपर्क से बचते हुए अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। साथ ही सभी सीवर लाइन की यांत्रीकृत सफाई हो इसका ध्यान सभी अधिकारी विशेष तौर से रखे। इसके पश्चात मेयर निखिल मदान और निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने दमकल विभाग कार्यालय में शिवरात्रि पर्व पर आयोजित हवन में आहुति दी। इस दौरान कार्यकारी अभियंता पंकज सैनी, सहायक अभियंता देवेंद्र खासा, नरेंद्र कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed