फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Power station did not start in Omaxe City, residents staged a seven-hour dharna

ओमैक्स सिटी में बिजलीघर नहीं किया चालू, रेजिडेंट ने सात घंटे दिया धरना

Sun, 10 Apr 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Power station did not start in Omaxe City, residents staged a seven-hour dharna
ओमैक्स सिटी में 33 केवी बिजलीघर परिसर में धरने पर नारेबाजी करते आरडब्ल्यूए के सदस्य। संवाद - फोटो : Sonipat
ओमैक्स सिटी में 33 केवी बिजली घर चालू नहीं करने के कारण गर्मी में रेजिडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन व ओमैक्स सिटी प्रबंधन को अवगत कराने के बावजूद बिजली घर चालू नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में रविवार को रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों ने बिजली घर में एकत्रित होकर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक धरना दिया। उन्होंने जिला प्रशासन, बिजली निगम व ओमैक्स सिटी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने समाधान नहीं होने पर 20 अप्रैल से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि बार-बार मांग करने के बावजूद ओमैक्स सिटी प्रबंधन की ओर से बिजली घर चालू नहीं किया जा रहा है। प्रबंधन की ओर से बिजली निगम को आश्वासन दिया गया था कि वह बिजली घर को 30 अप्रैल 2021 तक चालू कर देंगे। उस वादे को 12 माह होने वाले हैं, लेकिन बिजली घर चालू नहीं हो सका। हालांकि बिजली घर के लिए नए भवन का निर्माण हो चुका है। उसके बावजूद बिजली घर चालू करने के लिए प्रबंधन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे पहले एसोसिएशन के सदस्यों ने 19 मार्च को ओमैक्स सिटी के चेयरमैन को पत्र लिखकर 10 अप्रैल से प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

प्रधान बिजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष धूप सिंह देशवाल, महासचिव अनिल शर्मा, संयुक्त सचिव विकास दहिया, कोषाध्यक्ष अजीत गुप्ता ने बताया कि ओमैक्स सिटी में एक हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। रेजिडेंट की ओर से बार-बार मांग करने के बावजूद बिजली घर चालू नहीं किया जा रहा। प्रबंधन की ओर से उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। यहां रहने वाले लोग अपने बिजली बिलों का भुगतान समय पर करते हैं। उसके बाद भी उन्हें बिजली आपूर्ति पूरी नहीं मिल पा रही है। अगर बिजली घर चालू हो जाए तो ओमैक्स सिटी के रेजिडेंट को बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कृष्ण मलिक, मास्टर धर्मबीर, सुरेश शर्मा, आनंद अहलावत, रमेश कुमार, अरुण खोखर, विपिन शर्मा ने बताया कि बिजली निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों के लापरवाही के कारण यहां के रेजिडेंट को बिजली किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों की समस्या को देखते हुए 19 अप्रैल तक बिजली घर चालू किया जाए। ऐसा नहीं होने पर 20 अप्रैल से आरडब्ल्यूए समेत ओमैक्स सिटी के रेजिडेंट भी भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। जिसकी जिम्मेदार जिला प्रशासन व ओमैक्स सिटी प्रबंधन की होगी।
गर्मी में बढ़ी मुसीबत
रेजिडेंट्स ने आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इसके बावजूद यहां लगातार बिजली कट लगते रहते है। जिससे लोगों को यहां रहने में परेशानी होने लगी है। ऐसे में जल्द उनकी समस्या का समाधान किए जाने की आवश्यकता है।

ओमैक्स सिटी में रेजिडेंट की सुविधा के लिए 33 केवी बिजलीघर स्थापित कर दिया है। एसएचवीपी व बिजली निगम की ओर से अंतिम निरीक्षण किया जाना है। अधिकारियों की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम इसके लिए बिजली आपूर्ति करेगा। इसके बाद रेजिडेंट को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की जाएगी। अनिल गुप्ता, उप महाप्रबंधक, ओमैक्स लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed