फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Power lifters from Sonipat dominated in Gujarat, won 10 gold medals

Sonipat News: गुजरात में छाए सोनीपत के पॉवर लिफ्टर, जीते 10 स्वर्ण पदक

Wed, 28 Feb 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Power lifters from Sonipat dominated in Gujarat, won 10 gold medals
सोनीपत। जिले के 10 खिलाड़ियों ने पाॅवर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों का मंगलवार को रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता गुजरात में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच के अध्यक्ष राजीव वर्मा व सिविल सोसाइटी के प्रदेशाध्यक्ष राज सिंह दलाल ने फूल-मालाओं से खिलाड़ियों का स्वागत किया। खिलाड़ियों को खुली जीप में बैठाकर जीत की खुशी में ढोल नगाड़ों के साथ शहर में छोटूराम चौक पर ले जाया गया। हरियाणा बॉडी टेंपल जिम प्रशिक्षक मोना राजपूत ने बताया कि ईदगाह कॉलोनी से तनिष, अरमान, वशील, अनीश, सेक्टर-15 से सुमित व गांव भटगांव से मोहित, राहुल ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। सभी खिलाड़ियों ने अलग-अलग भारवर्ग में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा दिखाते हुए दस स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। राजीव वर्मा व राज सिंह दलाल ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सरकार से विजेताओं के लिए सरकारी सहायता की मांग भी की है, ताकि यह खिलाड़ी अपनी तैयारियां बेहतर तरीके से करते हुए देश का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रवक्ता नरेश नायर, देवेंद्र वर्मा, इरफान, हरिओम, अयूब, विशाल, सुखबीर, अहसान, जयवीर, दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed