फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Power lifter murdered. Minor taken into custody, sent to juvenile home.

Sonipat News: पावर लिफ्टर की हत्या.. नाबालिग को अभिरक्षा में लिया, बाल सुधार गृह भेजा

Wed, 12 Feb 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 12 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Power lifter murdered. Minor taken into custody, sent to juvenile home.
सोनीपत। गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में राष्ट्रीय स्तर के पावर लिफ्टर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। नाबालिग पर झगड़े में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव सरगथल हॉल ककरोई रोड स्थित विकास नगर निवासी वंश (20) दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से स्नातक की डिग्री कर रहे थे। वह विकास नगर में ही दूध की डेयरी चलाते थे। वंश राष्ट्रीय स्तर के पावर लिफ्टर थे और दिल्ली में आयोजित नेशनल बेंच प्रेस प्रतियोगिता में रजत व स्टेट लेवल पर सोना भी जीत चुके थे। वंश के चाचा ब्रजेश ने सिटी थाना पुलिस को बताया था कि वंश रविवार को प्रगतिनगर में अपनी परिचित अक्षिता के घर मोबाइल की डाटा केबल लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने बाइक को अक्षिता के पड़ोसी कुलदीप के घर के बाहर खड़ा कर दिया था। जिसे लेकर कुलदीप संग वंश का झगड़ा हो गया था। इसमें अक्षिता व उनकी बहन इशिका बचाव को आई तो कुलदीप ने उनकी पिटाई कर मारने की धमकी दी थी। बाद में कुलदीप ने पिस्तौल से वंश को पांच गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में सामने आया कि झगड़ा करने में मुख्य आरोपी के साथ एक किशोर भी था। जिसे पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस की छह टीम मुख्य आरोपी कुलदीप की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन


-
युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी कुलदीप की तलाश को दबिश जारी है। मामले में एक किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामले में जिसकी संलिप्तता मिलेगी उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राहुल देव, एसीपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed