फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Potholes on NH-334B, risk of accidents

Sonipat News: एनएच-334बी पर गड्ढे, हादसों की आशंका

Sat, 02 Aug 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Potholes on NH-334B, risk of accidents
फोटो 18: सोनीपत के खरखौदा में राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर दिल्ली चौक बाईपास के पास बने गड्ढे को - फोटो : samvad
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी स्थित दिल्ली चौक बाईपास पर हाल ही में हुई बारिश ने सड़क की असलियत उजागर कर दी है। बारिश के चलते सड़क की परतें उखड़ गई है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

वाहन चालकों और राहगीरों ने बताया कि यह स्थिति हर साल बारिश के मौसम में बनती है। विभाग की ओर से सिर्फ ऊपरी मरम्मत कर खानापूर्ति की जाती है, जिससे सड़क पहली बारिश में ही जवाब दे जाती है। गड्ढों से छोटे वाहनों सेग ट्रक, बस जैसे वाहनों को भी परेशानी होती है। कई बार बाइक सवार अचानक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

रोहतक, सोनीपत से आने वाले लोगों को दिल्ली जाने के साथ ही एनएच-334बी से शहर में प्रवेश करने के दौरान हजारों वाहन इस बाईपास से गुजरते हैं। ऐसे में गड्ढों के कारण ट्रैफिक भी बाधित हो रहा है और जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रोजेक्ट डायरेक्टर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जगभूषण शर्मा का कहना है कि खरखौदा में एनएच-334बी की सर्विस लेन पर जर्जर हुए हिस्से को दुरुस्त करवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed