फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Postman's Negligence... Illegal by running pen on B.Com pass student's certificate

डाकिये की लापरवाही... बीकॉम पास छात्र के प्रमाण पत्र पर पेन चलाकर किया अवैध

Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Postman's Negligence... Illegal by running pen on B.Com pass student's certificate
बहालगढ़ डाकखाने के डाकिये की लापरवाही का खामियाजा बीकॉम के छात्र नमन को भुगतना पड़ रहा है। डाकिये ने छात्र के प्रमाण पत्र पर पेन चलाकर उसे अवैध कर दिया, साथ ही छात्र को सूचित न कर अधूरा पता लिखकर प्रमाण पत्र वापस भेज दिए। विश्वविद्यालय जाने के बाद छात्र को डाकिये की लापरवाही का पता लगा। इसके बाद नमन ने दोषी डाकिये के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जोशी चौहान निवासी छात्र नमन कौशिक ने बताया कि उसने जुलाई 2020 में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से बीकॉम पास की थी। जिसका अंक प्रमाण पत्र और डिग्री डाक द्वारा भेजी गई थी। बहालगढ़ डाकखाने के डाकिये ने अमन कौशिक को सूचित करने की बजाय अधूरा पता लिखकर प्रमाण पत्र वापस भेज दिए। यही नहीं मूल मार्कशीट पर पेन चलाकर उसे अवैध कर दिया।
विज्ञापन

नमन कौशिक ने बताया कि वह हर महीने प्रमाण पत्र आने का डाकखाने में पता करता था, लेकिन उसे हर बार ना में ही जवाब मिलता था। लंबे समय तक प्रमाणपत्र नहीं आने के कारण वह विश्वविद्यालय पहुंचा तो वहां पता लगा कि प्रमाण पत्र भेजे गए थे, लेकिन डाकिये ने पेन चलाकर प्रमाण पत्र को अवैध कर दिया और अधूरा पता लिखकर इन्हें वापस भेज दिया। नमन का कहना है कि नया प्रमाण पत्र बनने और अन्य कागज लेने के लिए उसे 3-4 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। इस अवधि के दौरान वह कहीं अप्लाई भी नहीं कर पाएगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उसने एफआईआर दर्ज करवाई है। वह इसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी करेगा। उसने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेरे संज्ञान में अभी तक इस प्रकार का मामला नहीं आया है। अगर किसी कर्मचारी ने इस प्रकार की लापरवाही की है तो उसकी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- तिलकराज, सुपरिंटेंडेंट, डाक विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed