फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Posters and hoardings of political parties should be removed as soon as the code of conduct is implemented.

Sonipat News: आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर व होर्डिंग्स हटाए

Sat, 17 Aug 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Posters and hoardings of political parties should be removed as soon as the code of conduct is implemented.
. सोनीपत के गीता भवन चौक पर राजनीतिक पार्टी का होर्डिंग्स उतारते निगम कर्मी। संवाद
सोनीपत/खरखौदा/गोहाना। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लगते निकाय प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका की विभिन्न टीमों ने शहरों में सरकार की उपलब्धियों, नेताओं व राजनीतिक दलों की तरफ से लगाए गए होर्डिंग्स उतारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम टीम ने गीता भवन चौक, मामा भांजा चौक, दिल्ली मार्ग समेत अन्य मार्गों पर अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि निगम की ओर से हर रोज अभियान चलाया जाएगा। अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ निगम एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। खरखौदा शहर में विभिन्न मार्गों पर लगे होर्डिंग्स हटाए गए। जहां पर राजनीतिक नेताओं ने दीवारों को पुतवाया हुआ था, उन पर भी पेंट कर इन्हें टीम ढकती हुई नजर आई। अभी शहर में कई जगह यह पोस्टर लगे हुए हैं। यही स्थिति ग्रामीणांचल की भी है।
विज्ञापन


नगर परिषद (नप) की तरफ से गोहाना शहर में कई जगह से फ्लैक्स और पोस्टर हटाए गए। शनिवार को कर्मचारियों ने सिविल रोड, महम रोड, सोनीपत रोड, बरोदा रोड, जींद रोड पर पोस्टरों को हटाया। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने कहा कि शहर में सभी जगह से दो दिन में पोस्टर व फ्लैक्स हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक व्यक्तियों के फोटो, बैनर तुरंत प्रभाव से हटवाएं अधिकारी

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने कार्यालय व विभाग की वेबसाइट से राजनीतिक व्यक्तियों के फोटो तथा सरकार की विभिन्न नीतियों के पोस्टर बैनर व होर्डिंग तुरंत प्रभाव से हटाकर जिला निर्वाचन कार्यालय में इसकी रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निजी व सार्वजनिक स्थलों से विभिन्न प्रकार की प्रचार सामग्री व राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित इश्तिहार हटा दिए जाएं। कोई भी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति चुनाव से संबंधित प्रचार सामग्री किसी सरकारी भवन या निजी भवन की दीवारों पर बिना अनुमति नहीं लगा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed