फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Portal will reopen tomorrow for admission to undergraduate courses

Sonipat News: स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए कल फिर से खुलेगा पोर्टल

Sun, 24 Sep 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Portal will reopen tomorrow for admission to undergraduate courses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। महाविद्यालय में अब तक दाखिले से वंचित रहे स्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को राहत देते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। पोर्टल 25 सितंबर सुबह 10 बजे खोला जाएगा, जो 30 सितंबर तक खुला रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक पंजीकरण व फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से 1 से 8 अगस्त तक स्नातक पाठ्यक्रम में आवेदन प्रक्रिया चली थी। 12 अगस्त को पहली व 19 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। दोनों मेरिट लिस्ट की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद 50 फीसदी से अधिक सीट खाली रह गई थीं। निदेशालय ने 26 से 31 अगस्त तक ओपन काउंसिलिंग के लिए पोर्टल खोल दिया था, बाद में इसे 3 सितंबर तक बढ़ा दिया गया और 5 सितंबर तक फीस जमा की गई। फिर भी सीटें रिक्त रह गई थी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 12 सितंबर को एक बार फिर चार दिन के लिए पोर्टल खोला था, लेकिन विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए रुझान नहीं दिखाया। महाविद्यालय प्रबंधन बार-बार उच्चतर शिक्षा निदेशालय से पोर्टल खोलने की मांग कर रहे थे। जिसे देखते हुए एक बार फिर पोर्टल खोला गया है।
विज्ञापन

अंतिम राहत, इसके बाद नहीं होंगे दाखिले
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद दाखिले पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। महाविद्यालय प्रबंधन के किसी भी आग्रह पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालयों में 30 से 40 फीसदी सीट खाली
जिले के अधिकतर महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में 60 से 70 फीसदी तक ही दाखिले हुए हैं। 30 से 40 फीसदी तक सीटें खाली हैं। पोर्टल खोलने से महाविद्यालय प्रबंधन के साथ ही विद्यार्थियों ने भी राहत महसूस की है।
कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में करीब 40 फीसदी सीट रिक्त हैं। 25 सितंबर से पोर्टल खोला जा रहा है। छात्राएं 30 सितंबर तक पंजीकरण और फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित कर सकती हैं।

- डॉ. संतोष राठी, प्राचार्य, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत।
12वीं के बाद दाखिले के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की पहली पसंद रहा है। यही कारण है कि जिले के कॉलेजों से विद्यार्थियों ने दूरी बना रखी थी। दिल्ली में दाखिले बंद हो चुके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि पोर्टल खुलने के बाद दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ लगेगी। जो विद्यार्थी दाखिले के लिए आ रहे थे, उनके नाम व मोबाइल नंबर दर्ज किए गए थे, उनके पास भी फोन कर पोर्टल खुलने की सूचना दे दी जाएगी।
- प्रो. एसके जावा, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed