{"_id":"665dfbe6420eb0da960be723","slug":"portal-did-not-open-on-first-day-students-returned-disappointed-sonipat-news-c-197-1-snp1002-119108-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पहले दिन नहीं खुला पोर्टल, निराश लौटे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पहले दिन नहीं खुला पोर्टल, निराश लौटे विद्यार्थी
Mon, 03 Jun 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कॉलेज की दहलीज पर कदम रखने को उत्साहित विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। सोमवार को आवेदन करने के लिए विभिन्न कॉलेज पहुंचे विद्यार्थी शाम तक पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे। पोर्टल नहीं खुलने के कारण विद्यार्थियों को निराश होकर खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जून से शुरू होकर 25 जून तक चलेगी। कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी पहले दिन सोमवार को अपने दस्तावेज लेकर महाविद्यालयों में पहुंचे, लेकिन शाम तक पोर्टल ही नहीं खोला गया। महाविद्यालय प्रबंधन की मानें तो इस बार नई शिक्षा नीति के तहत चलने वाली दाखिला प्रक्रिया के लिए बनाए जाने वाले ग्रुपिंग को लेकर कई काॅलेज असमंजस में हैं। इस कारण पहले दिन पोर्टल नहीं खोला जा सका। मंगलवार को पोर्टल खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
हिंदी व अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म, एक भाषा चुन सकेंगे विद्यार्थी
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र से नई शिक्षा नीति लागू की गई है। जिसके तहत विद्यार्थियों को विषय का चयन करने में आसानी रहेगी। नए नियमों के तहत हिंदी व अंग्रेजी विषय की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। अब विद्यार्थी किसी एक भाषा का चयन कर सकेंगे। महाविद्यालयों ने भी मौजूद विषय की ग्रुपिंग बनाकर पोर्टल पर अपलोड कर दी है। विद्यार्थी मुख्य विषयों के साथ ही एक माइनर विषय का चयन कर सकेंगे। विद्यार्थी को वह विषय समझ नहीं आ रहा है तो वह आगामी सेमेस्टर में किसी दूसरे विषय का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित
नई शिक्षा नीति के तहत चलने वाली दाखिला प्रक्रिया में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानियों ना आए, इसके लिए महाविद्यालयों ने हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं, वहीं कंप्यूटर रूम में भी आवेदन भरने की व्यवस्था की है। विद्यार्थी स्वयं या साइबर कैफे के माध्यम से भी अपना आवेदन कर सकते हैं। हालांकि प्राचार्यों ने विद्यार्थियों को कॉलेज में आकर ही आवेदन करने की सलाह दी है। जिससे नई प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझा जा सके और गलतियों की संभावना को खत्म किया जा सके।
यह रहेगा दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल
जारी शेड्यूल के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 25 जून तक चलेगी। 5 से 28 जून तक दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 02 जुलाई व फाइनल कट ऑफ 03 जुलाई को जारी की जाएगी। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 4 से 8 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 9 जुलाई व फाइनल कट ऑफ 10 जुलाई को जारी की जाएगी। फीस 10 से 12 जुलाई तक जमा की जा सकेगी। सीटें रिक्त रहने पर 16 जुलाई से लंबित फीस के साथ काउंसिलिंग की जाएगी।
वर्जन
कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून तक चलेगी। सोमवार को पोर्टल नहीं खुलने से आवेदन नहीं किए जा सके। जिससे छात्राओं को वापस लौटना पड़ा। छात्राओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया है। मंगलवार से पोर्टल ओपन होने की उम्मीद है। इस बार नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले किए जाएंगे।
डॉ. संतोष राठी, प्राचार्य, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत