फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Portal closed, registration of 2.36 lakh acres of land done

Sonipat News: पोर्टल बंद, 2.36 लाख एकड़ भूमि का कराया पंजीकरण

Mon, 18 Mar 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Mar 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Portal closed, registration of 2.36 lakh acres of land done
सोनीपत। सरकार की तरफ से मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल बंद कर दिया गया है। जिस कारण टब्फ सल पंजीकरण नही हो सकेगा। पोर्टल बंद होने से पहले तक जिले के 40800 किसानों ने अपनी 2 लाख 35 हजार 895 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

सरकार ऐसे किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदती है, जिन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाया है। यही नहीं क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खराब फसलों का मुआवजा लेने के लिए भी मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य था। पोर्टल बंद होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी बंद हो गई है। ऐसे किसान जिन्होंने अब तक फसल का पंजीकरण नहीं करवाया है, उन्हें मंडी में अपनी फसल बेचने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


सरसों की 25 मार्च से शुरू होगी खरीद
रबी सीजन में करीब 1.50 लाख हैक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई गई है। वहीं करीब 5 हजार हैक्टेयर भूमि में सरसों की बिजाई की गई है। सरकार की तरफ से सरसों की सरकारी खरीद 25 मार्च से और गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू की जाएगी। सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जबकि ओपन मार्केट में किसानों को अभी 5 हजार रुपये प्रति क्विंटल से कम भाव मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने किसानों ने करवाया पंजीकरण
खंड

पंजीकरण भूमि किसानों की संख्या

गोहाना

73229 एकड़ 10409
सोनीपत

55529 एकड़

10771
खरखौदा

36076 एकड़

7823
गन्नौर

33667 एकड़
5724
राई


16741 एकड़

3222

खानपुर

20651 एकड़

2851
वर्जन
सरकार की तरफ से मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल बंद कर दिया है। जिले के 40800 किसानों ने करीब 2.36 लाख एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया है। फसल सत्यापन का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed