फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Poonam, accused of killing four children, told the judge, "I want to fight the case."

Sonipat News: चार बच्चों की हत्यारोपी पूनम जज से बोली-लड़ना चाहती हूं मुकदमा

Thu, 18 Dec 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Poonam, accused of killing four children, told the judge, "I want to fight the case."
फोटो :30: सोनीपत के गोहाना में महिला साइको किलर को पूछताछ के लिए लेकर जाती पुलिस टीम। संवाद
सोनीपत। गांव भावड़ में सामने आए दोहरे हत्याकांड के मामले में आरोपी पूनम को लेकर जांच तेज हो गई है। आरोपी पूनम ने मंगलवार को गोहाना की अदालत में पेशी के दौरान अपना पक्ष मजबूती से रखने की इच्छा जताई है। पूनम ने जज से कहा कि वह अपने खिलाफ दर्ज मुकदमा लड़ना चाहती है। इस पर जज ने उसे आश्वस्त किया कि उसे पूरा अधिकार है। हालांकि, वह पुलिस रिमांड पर है और पूछताछ चल रही है। अदालत ने यह भी कहा कि अभी वह कानूनी अधिकार व संरक्षण के तहत अधिवक्ता ले सकती है।
विज्ञापन

पति और सास से मिलने की जताई इच्छा
पेशी के दौरान पूनम ने अदालत में अपने पति नवीन और सास से मिलने की इच्छा भी जाहिर की। जज के निर्देश पर पुलिस को एक बार मुलाकात कराने के लिए कहा गया लेकिन ससुराल पक्ष ने पूनम से मिलने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इससे स्पष्ट हुआ कि आरोपी से उसका परिवार पूरी तरह दूरी बनाए हुए है।
विज्ञापन

मनोचिकित्सक के सामने पौना घंटा पूछताछ

बरोदा थाना पुलिस की हिरासत में चल रही पूनम का बुधवार को मनोचिकित्सक ने करीब 45 मिनट तक मानसिक मूल्यांकन किया। विशेषज्ञ ने आरोपी की मानसिक स्थिति, व्यवहार और प्रतिक्रियाओं का बारीकी से आकलन किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने अधिकतर जवाब पहले वाले ही दिए। पुलिस उसके जवाबों को पूरी तरह सही नहीं मान रही है। मनोचिकित्सक ने उसका मानसिक मूल्यांकन किया है। अब आरोपी महिला को दोबारा से मनोचिकित्सक के पास लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामाला
गांव भावड़ निवासी पूनम पर 1 दिसंबर को अपने चचेरे ससुर पाल सिंह की पोती विधि की हत्या का आरोप लगा था। वह परिवार सहित पानीपत के गांव नौल्था में एक शादी समारोह में गए हुए थे। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने पूनम को गिरफ्तार किया था।
सख्ती से पूछताछ के दौरान पूनम ने स्वीकार किया था कि अगस्त 2025 में उसने अपने मायके गांव सिवाह में भी भतीजी जिया की पानी में डुबोकर हत्या की थी। इससे पहले 12 जनवरी 2023 को गांव भावड़ में उसने अपने बेटे शुभम और गांव गंगाना से आई नवीन की भांजी इशिका को भी मौत के घाट उतार दिया था।
नवीन ने 4 दिसंबर को उसके खिलाफ बरोदा थाना में बेटे व भांजी की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में अब बरोदा पुलिस उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

पूनम से पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रत्येक हत्या के पीछे के कारण, परिस्थिति और आरोपी की भूमिका की हर एंगल से जांच की जा रही है। मनोचिकित्सक की रिपोर्ट और पूछताछ के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह, थाना प्रभारी बरोदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed