{"_id":"6aef6afcdbe6cd902f03e0e6","slug":"pollution-reaches-dangerous-levels-in-the-first-week-of-sonipat-news-c-200-1-bgh1005-128908-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा दम घोटू : नवंबर के पहले हफ्ते में प्रदुषण खतरनाक, छाया स्मॉग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा दम घोटू : नवंबर के पहले हफ्ते में प्रदुषण खतरनाक, छाया स्मॉग
विज्ञापन
-फोटो 85 : बहादुरगढ़ में शनिवार को सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद
बहादुरगढ़। नवंबर की शुरुआत से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। हफ्ते भर में ग्रेप-2 और 3 की पाबंदियां लागू हो गई हैं। छह दिनों में यह रेड जोन में रहा। यह हवा बेहद जहरीली है। शनिवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई 348 दर्ज हुआ। बढ़ते प्रदूषण के कारण कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की ओर से भी सख्ती बढ़ाई गई है। एक्यूआई बढ़ने पर सीएक्यूएम की ओर से सड़कों पर धूल के कण कम करने के लिए पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्षेत्र की सड़कों पर उड़ती धूल भी प्रदूषण को कहीं ज्यादा बढ़ा रही है। इस तरफ न तो प्रशासन का कोई ध्यान है और न ही एचएसआईआईडीसी, एनएचएआई और नगर परिषद का। चारों ओर सड़कों पर धूल उड़ रही है, चाहे बहादुरगढ़ बाईपास हो, नया गांव बाईपास, एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 व 17, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए व बी या पुराना औद्योगिक क्षेत्र। अभी किसी भी विभाग की ओर से प्रदूषण को रोकने के लिए कोई कठोर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यदि एक्यूआई इसी तरह बढ़ता रहा, तो आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
नागरिकों के लिए सलाह
-कम दूरी के लिए पैदल चले या साइकिल से जाएं।
-आने-जाने के लिए कम प्रदूषण वाले साधन चुने।
-ऐसी निजी सभाएं टालें, जिनसे टै्रफिक और बाहर रहने का समय बढ़ता हो।
-हीटिंग के लिए कोयला और लकड़ी न जलाएं।
-गार्ड और अन्य कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक हीटर उपलब्ध कराएं, ताकि वे लकड़ी, बायोमास या कचरा न जलाएं।
-निर्देश मिलने पर स्कूलों में हाइब्रिड पढ़ाई और कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम का पालन करें।
वायु गुणवत्ता के आधार पर चार ग्रैप
चरण-1 खराब (201-300)
चरण्-2 बहुत खराब (301-400)
चरण-3 गंभीर (401-450)
चरण-4 गंभीर प्लस (450)
प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। एक्यूआई शनिवार को रेड जोन में 348 दर्ज हुआ। यह बहुत खराब है। गे्रप-3 की पाबंदियां लागू हो गई है। उनका सख्ती से पालन कराया जाएगा। संबंधित विभाग को नोटिस जारी कर अपने-अपने क्षेत्र में पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।