फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   political war

गन्नौर के विकास को लेकर भाजपा-कांग्रेस में ठनी

Tue, 17 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर (साेनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर (साेनीपत) Updated Tue, 17 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन

गन्नौर हलके में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव का आरोप लगाने वाले कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने निशाना साधा है।

विज्ञापन


जैन ने कहा कि कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में तो कुछ कराया नहीं। अब राजनीतिक जमीन खिसकती देखकर भाजपा पर विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगा रहे हैं। शर्मा को यह नौटंकी छोड़कर खुद की सरकार के समय में विकास कार्य न कराने पर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


जैन सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गौरतलब है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं गन्नौर विधायक कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिया जैन ने डाटा
भारतीय अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी पर एक साल में 16 करोड़ रुपये सड़क एवं शेड निर्माण पर खर्च, अगले साल मंडी चालू करने का लक्ष्य।
गन्नौर के बड़ी में फूड पार्क और भागीरथी पैलेस व्यापारियों के लिए जगह देने की मंजूरी।

गन्नौर सिटी में तीन करोड़ 17 लाख रुपये नगर पालिका, जिला योजना के तहत 55 लाख रुपये वर्ष 2014-15 में मंजूर हुए तथा वर्ष 2015-16 में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये, सांसद निधि से दो करोड़ 15 लाख रुपये, पांच करोड़ 72 लाख रुपये पब्लिक हेल्थ के माध्यम से खर्च किए गए।

गन्नौर शहर के स्ट्राम वाटर के लिए दो करोड़ 25 लाख रुपये, गन्नौर शहर के बैलेंस सीवरेज पर डेढ़ करोड़ रुपये
गांवों में बेहतर जलापूर्ति पर एक करोड़।

लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों व पुलों के निर्माण पर 21 करोड़ 56 लाख रुपये।

सोनीपत से पुरखास, कैलाना, पुगथला तक 19 किलोमीटर सड़क की मरम्मत, सोनीपत से गोहाना रोड, माहरा, अगवानपुर तक 14 किलोमीटर सड़क की मरम्मत और गन्नौर से खेड़ी गुज्जर, बली, सरढाना तक छह किलोमीटर सड़क की मरम्मत।


गन्नौर से खानपुर तक 16 करोड़ के टेंडर लागू, जीटी रोड से घसौली से बेगा, दातौली तक सड़क पर साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

जैन आकर बता दें कहां खर्च किए 50 करोड़, स्थगित कर दूंगा धरना : शर्मा
गन्नौर से कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा का कहना है कि राजीव जैन गन्नौर आकर लोगों को बता दें कि 50 करोड़ रुपये कहां खर्च किए गए, मैं धरना स्थगित कर दूंगा। अन्यथा मंगलवार को वे एसडीएम कार्यालय के बाहर हलके की जनता के साथ तीन घंटे का सांकेतिक धरना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed