{"_id":"32a06f6c6938b6d07566ccdf22957ab7","slug":"political-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका गांधी की संस्था को जमीन देने के लिए भेजा रेजुलेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनका गांधी की संस्था को जमीन देने के लिए भेजा रेजुलेशन
प्रदीप कौशिक/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जाट जोशी केेेेे पंचायती जमीन पर जल्द ही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनीमल्स की बिल्डिंग बनेगी। नगर निगम ने संस्था को जमीन देने के लिए रेजुलेशन भेज दिया है। सरकार की ओर से रेजुलेशन पास होने के बाद निगम उस जमीन को संस्था को सौंप देगा। बता दें कि मेनका गांधी की संस्था की ओर से साल 2013 से जमीन की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
पीपल फॉर एनीमल्स संस्था हरियाणा में भी पशु-पक्षियों के प्रति हमदर्दी जताएगी। गत कुछ माह पहले सोनीपत प्रशासन से दिल्ली से सटे राई क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की संस्था ने जमीन मांगी थी। हाईवे पर पूर्व ग्राम पंचायत जाटजोशी की ओर से जमीन देने के लिए सरकार को केस नहीं भेजा गया। इसके बाद सोनीपत नगर निगम की अधिसूचना जारी होने के बाद निगम का दायरा बढ़ गया और ग्राम पंचायत जाटजोशी भी निगम में शामिल हो गई।
विज्ञापन
हाईवे पर लगती पंचायत भूमि पर जगह की फाइनल
जिले में दिल्ली से सटी जगह पर पीपल फॉर एनीमल्स संस्था को जमीन देने के लिए निगम की टीम ने 17 दिसंबर को गांव जाटजोशी में जमीन को फाइनल किया। निगम की ओर से संस्था को 7 कनाल 8 मरले पंचायती जमीन दी जानी है। यह जमीन बहालगढ़ चौक से 1000 फुट दूर पानीपत की ओर हाईवे पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए निगम ने सरकार को रेजुलेशन भेज दिया गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से जमीन के लिए रेजुलेशन पास होने के बाद संस्था की जमीन देने का काम शुरू होगा।
केंद्रीय मंत्री की संस्था को जमीन देने का काम शुरू कर दिया गया है। जाटजोशी गांव की पंचायती जमीन को फाइनल कर रेजुलेशन को सरकार के पास भेज दिया है। अनुमति मिलते ही संस्था के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
ठाकुरलाल शर्मा, एक्सईएन, नगर निगम