फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police went to Chhattisgarh to reach the mastermind of cyber thug gang

Sonipat News: साइबर ठग गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए छत्तीसगढ़ गई पुलिस

Wed, 20 Sep 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police went to Chhattisgarh to reach the mastermind of cyber thug gang
गन्नौर। साइबर ठगी के लिए गरीबों को रुपयों का लालच देकर बैंक खाते खुलवाने के आरोप में गिरफ्तार हुए तीनों युवकों से रिमांड के दौरान अहम जानकारियां मिली हैं। जिसके आधार पर क्राइम यूनिट की टीम साइबर ठग गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सात दिन के रिमांड पर चल रहे तीन युवकों से अहम जानकारियां मिली हैं। पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी ऋषभ गुप्ता, सौरभ जैन व सुनील सेठी गिरोह के सदस्य के तौर पर काम करते हैं। उनका काम केवल लोगों को झांसे में लेकर उनके खाते खुलवाने तक ही सीमित है। खातों को खुलवा कर वह इनका सारा रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ में बैठे गिरोह के मुखिया को सौंप देते थे। बदले में गिरोह का मुखिया उन्हें प्रति खाते 5 से 10 हजार रुपये देता था।
विज्ञापन


पूछताछ में पुलिस को इस गिरोह के मुखिया के बारे में और जरूरी जानकारी हाथ लगी है। छत्तीसगढ़ में बैठकर वह इन खातों में लोगों से ऑनलाइन ठगी से मिलने वाली राशि को डलवाता था, ताकि पुलिस द्वारा बैंक का रिकॉर्ड खंगाले जाने पर भी उसकी पहचान छिपी रहे। पूछताछ के दौरान पुलिस काे गिरोह के मुखिया के ठिकानों के बारे में जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम यूनिट गन्नौर के एसआई चांद सिंह ने बताया कि गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम साइबर ठगी गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हो चुकी है। यदि टीम को कामयाबी मिली तो ठगी की कई वारदात का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed