{"_id":"5d43462e8ebc3e6cd5067865","slug":"police-warking-sonipat-news-rtk508956369","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः चेकिंग करते हुए कागज मांगे और इंपाउंड करने को कहा, तो नौजवान ने बाइक को लगा दी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपतः चेकिंग करते हुए कागज मांगे और इंपाउंड करने को कहा, तो नौजवान ने बाइक को लगा दी आग
Fri, 02 Aug 2019 09:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
गोहाना रोड ओवरब्रिज के नीचे जलती बाइक।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस के सामने अजीब स्थिति आ गई। एक युवक से पुलिस वाले ने बाइक के कागज मांगे तो उसने वाहन को आग लगा दी। घटना हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना की है। पुलिस ने चेकिंग के लिए बाइक सवार को रोककर उसे कागज दिखाने को कहा था। पुलिस ने बाइक इंपाउंड करने की बात कही, लेकिन युवक ने आधे घंटे का समय मांगा। इस बीच उसने अचानक बाइक को आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सहायता से ट्रैफिक पुलिस ने आग पर काबू पाया।
सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जली हुई बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीरवार दोपहर को ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई पवन व कांस्टेबल राजेंद्र गोहाना रोड ओवरब्रिज के नीचे वाहनों के कागजात की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां से गुजरा तो उसे रोका गया। वह हेलमेट नहीं पहने था। बाइक के कागजात मांगे तो युवक ने रजिस्ट्रेशन दिखा दिया। लाइसेंस दिखाने से मना कर दिया। उसने आधा घंटा में लाइसेंस लाने को कहा तो पुलिस कर्मी ने जल्दी लाइसेंसी मंगवाने की बात कही।
इसी बीच युवक पुलिस कर्मियों से बहस करने लगा। पुलिस ने युवक को बाइक इंपाउंड करने को कहा तो वह तैश में आ गया। युवक ने पास खड़े रेहड़ी वाले से माचिस मांगी और बाइक की पेट्रोल पाइप निकाल कर आग लगा दी। पुलिस कर्मियों ने युवक से ऐसा करने के बारे में पूछा तो वह कहने लगा कि अब इंपाउंड कर दो। वह कुछ देर वहां खड़ा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को सूचित किया। जिस पर शहर थाना प्रभारी निर्मल सिंह, सदर थाना प्रभारी रमेश, शहर ट्रैफिक प्रभारी श्रीभगवान मौके पर पहुंचो।
विज्ञापन
पुलिस के आने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने गोहाना रोड मार्केट के दुकानदार व आसपास के लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। शहर थाना की गोहाना रोड चौकी पुलिस ने जली बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस युवक के बारे में पता लगा रही है।
गोहाना रोड ओवरब्रिज के नीचे वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान युवक बिना हेलमेट पहने बाइक पर सवार होकर आता दिखाई दिया। जिस पर टीम ने उसे रुकवा कर कागजात मांगे तो वह बहस करने लगा। इसी दौरान उसने बाइक में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। गोहाना रोड चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- श्रीभगवान, प्रभारी, शहर ट्रैफिक सोनीपत।