{"_id":"654fcef72ae855032a092ab4","slug":"police-security-increased-on-diwali-and-bhaiya-dooj-sonipat-news-c-197-1-snp1001-9296-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिवाली और भैया दूज पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिवाली और भैया दूज पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई
Sun, 12 Nov 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दिवाली और भैया दूज पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। सुरक्षा के लिए दर्जनभर स्थानों पर नाके लगाने के साथ ही 28 से अधिक प्वाइंट (बिंदु) चिह्नित कर वहां विशेष गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आपराधिक वारदात को रोकने के लिए सभी तैयारी की गई है। अवैध रूप से बम पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दिवाली पर्व को लेकर बाजार सजने के साथ ही खरीदार पहुंचने लगे हैं। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए हैं। पर्व पर कच्चे क्वार्टर क्षेत्र, हलवाई हट्टा, सुभाष चौक क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग आधा दर्जन से अधिक पार्टियां तैनात की गई हैं। इससे किसी के साथ अनहोनी घटना को तुरंत रोका जा सके। सड़क पर वाहनों को खड़ा करने से रोकने के लिए विशेष तैयारी की गई है। वाहनों को खड़ा करने के लिए विशेष स्थान सुनिश्चित किए गए हैं। जिससे यातायात सुचारु रह सकें। पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा को लेकर दर्जनभर स्थानों पर नाके लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसमें शहर सोनीपत, सिविल लाइन व सेक्टर-27 के अलग-अलग प्वाइंट चिह्नित किए हैं। इसके साथ ही 24 स्थानों पर लगातार गश्त करने को कहा गया है।
पटाखे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसे लेकर भी पुलिस चेकिंग अभियान चलाएगी। पटाखे बेचने व जलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ग्रीन पटाखे बेचने व जलाने की अनुमति रहेगी। पुलिस की एक टीम कंट्रोल रूम में भी सक्रिय रहेगी। वह सीसीटीवी से शहर के प्रमुख स्थानों व मार्गों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
वर्जन
त्योहारी सीजन में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए विशेष योजना तैयार की गई है। सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही नहीं बरतने दी जाएगी। पुलिसकर्मियों को बाजार व भीड़ वाले स्थानों के साथ ही बस स्टैंड व अन्य स्थानों पर सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है।
बी सतीश बालन, पुलिस आयुक्त सोनीपत