फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police reunite elderly woman, missing for 10 days, with her family

Sonipat News: 10 दिन से लापता बुजुर्ग महिला को पुलिस ने परिवार से मिलाया

Thu, 02 Jul 2026 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police reunite elderly woman, missing for 10 days, with her family
फोटो : सोनीपत के गन्नौर थाने में बुजुर्ग महिला शांति को उनके परिजन को सौंपती हवलदार नीलम। स्रोत - फोटो : 1
गन्नौर। पिछले 10 दिन से लापता 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बड़ी थाना पुलिस ने तलाश कर बुधवार को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया। बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और 28 जून को दवाई लेने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन

दातौली गांव से लापता शांति को बड़ी थाना पुलिस ने खेड़ी तगा गांव से खोजकर कर परिवार से मिला दिया। शांति मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव नावला खेड़ी की रहने वाली है और करीब 15 वर्ष से बेटी रेखा के पास रह रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पति की मौत के बाद और करीब 10 दिन पहले बेटे की विदेश में मौत से वह मानसिक रूप से परेशान थी। उसका करनाल में उपचार चल रहा है। बुधवार को सरपंच वेद प्रकाश की सूचना पर महिला हवलदार नीलम टीम के साथ पहुंचीं और महिला को थाने लाकर पहचान कराई। इसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed