फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police personnel accused of scuffle, complaint sent to SP

युवक ने पुलिस कर्मी पर लगाया हाथापाई का आरोप, एसपी कार्यालय को भेजी शिकायत

Wed, 23 Sep 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police personnel accused of scuffle, complaint sent to SP
शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित चौक पर खड़े पुलिस कर्मी पर युवक ने चालान काटने के नाम पर 2000 रुपये लेने व बाद में हाथापाई करने का आरोप लगाया है। युवक ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में देने के साथ गृह मंत्री को ट्वीट किया है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में प्रवीण कुमार का आरोप है कि उनका भाई राजीव 20 सितंबर को कार लेकर जीवन नगर एक्सटेंशन जा रहे थे। रास्ते में नाका लगाकर खड़ी सदर थाना पुलिस ने चेकिंग के लिए कार को रोक लिया। कार में इंश्योरेंस के कागजात नहीं थे। जिस पर पुलिस कर्मी ने कहा कि इसका चालान कटेगा। उसने इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस ले लिया। उसके बाद चालान दो हजार रुपये का नकद भुगतान का काट दिया। युवक एक अन्य पुलिस कर्मी का फोन लेकर अपने भाई के साथी को बुलाकर उससे दो हजार लेकर पुलिस कर्मी को दे दिए। युवक का आरोप है कि उसके बाद भी उनका चालान ऑनलाइन पेडिंग दिखा रहा है। जब उसने पुलिस कर्मी के पास जाकर पैसे मांगे तो उसके साथ हाथापाई की। उसने मेडिकल कराकर मामले की शिकायत एसपी को दी है। वहीं मामले में पुलिस कर्मी का कहना है कि चालान नकद का नहीं काटा था। मशीन में गड़बड़ी से चालान नकद का कट गया और जब्त डाक्यूमेंट भी नील दिखा रहा है। इसकी शिकायत चालान विभाग में की है। इसका समाधान सर्वर सेंटर नोएडा से होगा। हाथापाई के आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed