फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police patrolled the markets and checked security arrangements.

Sonipat News: पुलिस ने बाजारों में गश्त कर जांची सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 22 Jun 2026 08:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Jun 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Police patrolled the markets and checked security arrangements.
फोटो : सोनीपत के खरखौदा शहर में थाना प्रभारी अनिल कुमार की अगुवाई में शहर में गश्त के दौरान जां
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शहर में पुलिस की तरफ से गश्त की गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार की अगुवाई में पुलिस टीमों ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थल, प्रमुख चौक, व्यापारिक प्रतिष्ठान, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।
पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए। अधिकारियों ने लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियान ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। पैदल गश्त से क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बनी रहती है जिससे अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण कायम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि रात्रि गश्त, नाकाबंदी, वाहन जांच और अन्य सुरक्षा उपाय भी नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं ताकि जिले में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed