{"_id":"695d6eee4dfe1c11ce0d0502","slug":"police-have-installed-reflective-tape-on-vehicles-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147816-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप
Wed, 07 Jan 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो 36. सोनीपत चीनी मिल में गन्ने से भरी ट्राली पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते पुलिस कर्मी। स्रोत: पु
सोनीपत। कोहरे को ध्यान में रखते हुए थाना यातायात मुरथल प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर की टीम ने बहालगढ़ चौक व चीनी मिल पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग, नियमों का पालन और दुर्घटनाओं से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
पुलिस ने अभियान के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कोहरे के मद्देनज़र सड़क सुरक्षा के तहत एक विशेष पहल करते हुए ट्रैफिक पुलिस टीम ने शुगर मिल क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों के वाहनों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगाई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे में सड़क पर ट्रॉलियों की दृश्यता कम हो जाती है, ऐसे में रिफ्लेक्टर टेप दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने में सहायक सिद्ध होती है।