फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police found the child and reunited him with his family within a few hours.

Sonipat News: पुलिस ने चंद घंटों में बच्चे को ढूंढ परिजनों से मिलाया

Fri, 22 Mar 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police found the child and reunited him with his family within a few hours.
गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र से लापता हुए बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंपते स्पेशल एंटी गैं
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में खेलते हुए संदिग्ध हालात में लापता हुए बच्चे को पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढकर परिजनों से मिला दिया। बच्चे को पाकर माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के अलीमुद्दीनपुर फिलहाल बड़ी निवासी दिलीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह और उसकी पत्नी बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में काम करते हैं। वह अपने सात वर्षीय बेटे हो घर पर छोड़ कर काम पर जाते हैं। उनका बेटा पड़ोस में रहने वाले दीपक के बच्चों के साथ खेलने के लिए बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पार्क में गया था, लेकिन शाम को वापस नही आया। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नही चला। बड़ी थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। बच्चे को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसमें स्पेशल एंटी गैंगस्टर टीम प्रभारी अजय धनखड़ की टीम उनकी मददगार बनी। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चा अपना घर भूल गया था और बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ही घूमता रहा। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed