फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police and departments came into action after wheat trolley overturned

Sonipat News: गेहूं की ट्रॉली पलटने के बाद हरकत में आए नप व विभाग

Tue, 30 Jul 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Jul 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Police and departments came into action after wheat trolley overturned
फोटो 06- सोनीपत के गोहाना में सोनीपत रोड पर गड्ढे भरने के लिए सड़क पर भरा पानी निकालते नगर परिष
गोहाना। सोनीपत रोड पर सोमवार को सड़क पर गड्ढों व जलभराव के कारण गेहूं की ट्रॉली पलट गई थी। उक्त खबर अमर उजाला के मंगलवार संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद व संबंधित विभाग हरकत में आ गए हैं। नगर परिषद व विभाग ने मंगलवार को गोहाना-सोनीपत रोड पर गड्ढे भरने व पानी की निकासी को लेकर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गोहाना-सोनीपत रोड पर गड्ढों व जलभराव के कारण वाहन के दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। सोमवार को उक्त रोड पर गड्ढों व जलभराव के चलते गेहूं से भरी एक ट्राॅली पलट गई थी। हादसे में जींद के गिमाना निवासी किसान रामनिवास को करीब 30-35 क्विंटल गेहूं का नुकसान हो गया था। किसान ने सड़क पर गढ्डे भरवाने, पानी निकासी की व्यवस्था के साथ उनके नुकसान की भरपाई करने की मांग की थी। हादसे के बाद मंगलवार को नगर परिषद व संबंधित विभाग ने गोहाना-सोनीपत रोड पर गड्ढे भरवाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed