{"_id":"66ff101d5c7055b7090892f4","slug":"police-alert-flag-march-done-with-paramilitary-forces-sonipat-news-c-197-1-snp1001-125597-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुलिस अलर्ट, अर्धसैनिक बलों संग फ्लैग मार्च किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुलिस अलर्ट, अर्धसैनिक बलों संग फ्लैग मार्च किया
Fri, 04 Oct 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस टीमों ने अर्धसैनिक बलों के जवानों संग मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस टीमों ने बरोदा, थाना शहर सोनीपत, थाना सिविल लाइन सोनीपत, राई, मुरथल व थाना सेक्टर-27 ने बीएसएफ की टुकड़ी के साथ फ्लैग मार्च निकाला।
पुलिस अधिकारियों व बीएसएफ की टुकड़ी ने लोगों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया कराने में सहयोग मांगा। सहायक पुलिस आयुक्त, गोहाना ऋषिकांत ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने को पुलिस लगातार पहल कर रही है। आदर्श आचार संहिता की पालना कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। शहर हो या देहात जहां भी मतदान केंद्र हैं वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला पुलिस के खुफिया विभाग की टीम भी संदिग्ध लोगों तथा सोशल मीडिया पर निगरानी रख जा रही है।
फ्लैग मार्च दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। लोगों को किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।