फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PM raily

8 घंटे में वैष्णो देवी के दर्शन, नाव में बैठकर होगा ताज का दीदार : गडकरी

Fri, 06 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Fri, 06 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
PM raily

केंद्रीय सड़क परिवहन व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि दिल्ली से कटरा तक विशेष राजमार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा, पंजाब व जम्मू-कश्मीर की सरकार के साथ मिलकर सर्वे शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस हाईवे पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के धाम कटरा तक का सफर मात्र आठ घंटे में पूरा हो जाएगा। साथ ही दिल्ली से आगरा तक यमुना में जलमार्ग विकसित करने का प्रयास चल रहा है। इसके लिए इंग्लैंड की एक कंपनी की ओर से प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। जलमार्ग के माध्यम से ही पर्यटक ताज का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन


सोनीपत में पीएम मोदी की रैली के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि देश में डेढ़ लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का है।

दिसंबर 2015 तक 96 हजार किलोमीटर तक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज की 120 किलोमीटर लंबी परियोजना ईस्टर्न पेरिफेर देश की पहली एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे परियोजना होगी। इन परियोजनाओं से दिल्ली का 50 प्रतिशत यातायात भार कम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईटीओ चौक दिल्ली से मेरठ तक 14 लेन की एक्सप्रेस-वे की नई परियोजना तैयार की गई है। इसके अलावा दिल्ली से जींद-लुधियाना-अमृतसर-कटरा तक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर राज्यों से सहयोग मांगा गया है।

उन्होंने कहा कि जल मार्ग विकास परियोजना पर भी तेजी से कार्य चल रहा है। वह दिन दूर नहीं जब यमुना नदी को जल मार्ग के रूप में उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed