फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PM Modi taunts Congress, Haryana handed over to brokers and sons in law, rights of poor snatched away

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज: बोले- हरियाणा को किया दलालों-दामादों के हवाले, गरीबों-दलितों का छीना गया हक

Wed, 25 Sep 2024 02:18 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Sep 2024 02:18 PM IST
सार

सोनीपत के गोहाना में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस को जमकर निशाना बनाया।

विज्ञापन
PM Modi taunts Congress, Haryana handed over to brokers and sons in law, rights of poor snatched away
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रैली में पीएम की सुरक्षा को देखते हुए 10 डीसीपी, 30 से अधिक एसीपी, 100 इंस्पेक्टर और 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पीएम ने रैली के जरिए सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के 9, रोहतक लोकसभा के 9 और करनाल लोकसभा के 4, यानी कुल 22 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील की। रैली के लिए करीब 25 एकड़ में पंडाल लगाया गया था।

विज्ञापन

देश के महान सपूत सर छोटूराम को प्रणाम- मोदी

नरेंद्र मोदी ने संबोधन शुरू करते हुए कहा कि सोनीपत की इस धरती से मैं देश के महान सपूत, सर छोटूराम जी को प्रणाम करता हूं। सर छोटू राम जी का जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा। हरियाणा की लोक कला को समृद्धि करने वाले बाबा लक्ष्मीचंद जी को मैं नमन करता हूं। आज 25 सितंबर है, हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती भी है। अंत्योदय और गरीबों की सेवा के लिए पंडित जी ने जो रास्ता दिखाया, वो प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए संकल्प पत्र की तरह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में जैसे-जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। कहा कि हरियाणा का ये प्यार मेरी जीवन के लिए अमानत है। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि मैं जो कुछ भी हूं, उसमें हरियाणा का बड़ा योगदान है। इस बार फिर हरियाणा कह रहा है कि हरियाणा में फिर एक बार भाजपा सरकार।

वोटिंग के लिए जम्मू के लोगों को बधाई- मोदी
मोदी ने कहा कि आज जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। ये मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए कतारों में लग गए हैं। पहले चरण में जिस तरह कश्मीर में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा, वह भी दुनिया ने देखा है। मैं जम्मू कश्मीर के लोगों की सराहना करूंगा, उन्हें बधाई दूंगा कि वह लोकतंत्र के इस पर्व में इतने उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

दलितों के सशक्तिकरण में उद्योगों की बड़ी भूमिका- मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में हरियाणा खेती और उद्योग दोनों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगीकरण बढ़ता है, इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान, दलित को होता है। कहा कि बाबा साहब अंबेडकर मानते थे कि दलितों के सशक्तिकरण में उद्योगों की बड़ी भूमिका होती है। वह चाहते थे कि गरीब के पास, दलितों के पास, वंचितों के पास पर्याप्त जमीन हो। वह जानते थे कि बहुत से गरीब साथी भूमिहीन होते थे। इसलिए बाबा साहब कहते थे कि जब फैक्ट्रियां लगती है तो दलितों और वंचितों को अवसर मिलता है।

बाबा साहब दलितों से टेक्निकल स्किल सीखने के लिए कहते थे- पीएम

मोदी ने कहा कि बाबा साहब दलितों से टेक्निकल स्किल सीखने के लिए कहते थे। भाजपा के विचारों में आपको बाबा साहब की यही सोच दिखाई देती है। दलित और वंचित समाज को उद्योगों को अवसर देकर ही सच्चा सशक्तिकरण संभव है।

कहा कि आज भारत में एक और चुनौती है। जिस पर सिर्फ और सिर्फ भाजपा की बात करती है। हमारे देश में खेत का साइज भी लगातार कम हो रहा है। जैसे जैसे परिवार बढ़ता है, जमीन के टुकड़े होते हैं, जमीन बंट जाती है। छोटा टुकड़ा बच्चों के हाथ आता है। ऐसे में खेती से जुड़े सभी अर्थशास्त्री मानते हैं, गांव में खेती के साथ-साथ कमाई के दूसरे जरिए होने चाहिए।

बड़ी-बड़ी कंपनियों का सेंटर बन गया हरियाणा- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में निवेश के लिए यहां अपनी फैक्ट्रियां लगाने के लिए आतुर हैं। जब इतनी बड़ी कंपनियां भारत में आएंगी, तो इसका बहुत बड़ा फायदा मेरे हरियाणा को हाेगा। यहां के किसानों को होगा। आज हमारा ये हरियाणा गुरुग्राम, फरीदाबाद से लेकर सोनीपत, पानीपत तक दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियों का सेंटर बन गया है।

देश से निर्यात होने वाले 35% से अधिक कालीन और दरी 20 प्रतिशत कपड़े हरियाणा में ही बनते हैं। यहां खरखौदा में देखिए भाजपा औद्योगिक शहर बना रही है। कोशिश यही है कि यहां के हमारे नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिलें।

मेक इन इंडिया के दस सालों में बड़ी भूमिका निभाई- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि हरियाणा भाजपा ने घोषणा की है कि ऐसे अनेक औद्योगिक शहर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बनाए जाएंगे। आने वाले समय में ऐसे कई बड़े कारखाने यहां लगने वाले हैं। मेक इन इंडिया के दस सालों में इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। हम मोबाइल फोन से लेकर लड़ाकू विमान और विमान वाहक पोत तक हम भारत में बना रहे हैं। बीते 3 साल में मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े सेक्टर में लाखों रोजगार के अवसर बने हैं।

दुनिया भर से लोग भारत में फैक्ट्री लगाना चाहते हैं- पीएम

पीएम बोले कि भारत में बनी सुजुकी गाड़ियां यहां बनाती हैं, और जापान वाले वह मंगवाते हैं। ये कमाल कहां होता है, हरियाणा में होता है। हरियाणा की धरती से बने उत्पाद आज दुनिया के बाजारों में पहुंच रहे हैं। यही है नए भारत की ताकत। कहा कि अब दुनिया भर से लोग भारत में फैक्ट्री लगाना चाहते हैं, तो आप खुद सोचिए हरियाणा में यहां कैसी सरकार होनी चाहिए। हरियाणा में उद्योगों को बढ़ावा देने वाली भाजपा सरकार जरूरी है।

भ्रष्टाचार को पालने-पोसने वाली कांग्रेस- मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा में नौकरियों को बढ़ावा देने वाली सरकार जरूरी है। जहां भी केंद्र सरकार आई और कांग्रेस को मौका मिला, जहां जहां कांग्रेस ने कदम रखा, एक काम तो पक्का है, करप्शन करप्शन करप्शन। भाई भतीजावाद। भारत के सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार को पालने पोसने वाली कांग्रेस है। कांग्रेस का शाही परिवार, देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। जब मुखिया ही भ्रष्टाचार है, तो नीचे खुद ही लूट का लाइसेंस मिल जाता है।

हरियाणा को दलालों-दामादों के हवाले किया- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि आज जो नए वोटर हैं, उन्हें नहीं पता होगा कि दस साल पहले हरियाणा को कैसे लूटा गया था। कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। दलालों और दामादों से बचना है तो कमल ही बचाएगा। किस-किस कांग्रेस नेता पर आरोप लगे हैं, ये आप अच्छे से जानते हैं।

हरियाणा में एक भी नौकरी ऐसी नहीं थी, जो बिना पर्ची-खर्ची के मिली हो। सरकारी ठेकों में जमकर भ्रष्टाचार होता था। हरियाणा के लूट को खाने वाली ऐसी करप्ट कांग्रेस को हरियाणा सरकार से दूर रखना है। तब जाकर हरियाणा बचेगा। आपका मुझ पर हक है। मुझे भी तो हरियाणा का कर्ज चुकाना है।

हरियाणा में वही सरकार बनती है, जिसकी दिल्ली में सरकार होती है- मोदी

मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है, कि हरियाणा के लोग इतने समझदार हैं, जितने ये समझते हैं, उतना कोई नहीं समझता है। इसलिए हरियाणा में वही सरकार बनती है, जिसकी दिल्ली में सरकार होती है। इसकी हरियाणा के लोगों को बराबर समझ है। साथियों जैसी स्थिति कांग्रेस ने बनाई थी, जरा देखिए कर्नाटक में क्या हाल है। वहां के मुख्यमंत्री पर जमीन घोटाले के आरोप लगे हैं, जब इसकी जांच शुरू हुई तो वहां के मुख्यमंत्री हाईकोर्ट चले गए।

हाईकोर्ट ने उन्हें डंडा मारा जांच के आदेश सही है, जांच होनी चाहिए। अब देखिए, दो साल मुश्किल से हुए हैं, आदत जाती नहीं है। यहां हरियाणा में इनको घुसने देंगे क्या, आप ये गलती मत करना। ये कभी नहीं सुधरेंगे। कर्नाटक में सिर्फ जमीन घोटाले का ही मामला नहीं है, वहां के दलितों के लिए जो फंड था उसमें भी कांग्रेस ने घोटाला कर दिया।

मोदी बोले- कांग्रेस बेईमान-धोखेबाज पार्टी

मोदी ने कहा कि जब हरियाणा में भ्रष्टाचार होगा तो यहां कारखाने नहीं लगेंगे। हरियाणा में निवेश नहीं आएगा तो नौजवानों को नौकरी कैसे मिलेगी। कांग्रेस से बेईमान और धोखेबाज पार्टी कोई नहीं है। ये जहां सत्ता में हैं, वहां भी ये अपनी झूठी घोषणाएं लागू नहीं करते। ये झूठ बोल रहे हैं। साथियों हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों से 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने का फैसला किया।

हरियाणा के किसानों को बेहतर मिलेंगे दाम- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत के तिलहन किसानों के लिए भी बड़ा फैसला किया है, विदेश से आयात होने वाले तेल पर हमने टैक्स बढ़ा दिया है। कोशिश यही है कि भारत के तिलहन किसानों की ज्यादा से ज्यादा खरीद हो। अब जैसे सूरजमुखी के आयात के पर पहले टैक्स नहीं था, अब बीस प्रतिशत टैक्स लगाया है। इससे हरियाणा के ऐसे किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाएगी भाजपा- मोदी

मोदी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह कोरी घोषणाएं नहीं कर रही है। वह जमीन पर किसानों के लिए बारीकी से काम कर रही है। हरियाणा के किसान हों या युवा उनका भविष्य भाजपा सरकार मे ही सुरक्षित है। बीते दस साल में हरियाणा में बीजेपी की सरकार है। हमारे मुख्यसमंत्री पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे।

हरियाणा में एक बार फिर भाजपा की सरकार आते ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाएगी। सोनीपत, पानीपत की ये पूरी बेल्ट अवसरों से भरी है। यहां पर हो रहे विकास कार्य पूरे क्षेत्र को आधुनिक पहचान दे रहे हैं। भाजपा सरकार ने सोनीपत तक मेट्रो विस्तार की मंजूरी दी है। नए हाईवे बनवाए हैं, इस मामले में यह क्षेत्र सबसे विकसित हो रहा है।

हरियाणा भारत की मेडल फैक्ट्री-मोदी

मोदी ने कहा कि हरियाणा भारत की मेडल फैक्ट्री भी है। पेरिस ओलिंपिक में कई मेडल हरियाणा आए हैं। वह हरियाणा के ही हैं। 2038 में हम कोशिश कर रहे हैं कि पेरिस ओलिंपिक भारत में हों। हरियाणा भाजपा ने घोषणा की है कि हर जिले में ओलिंपिक खेलों की नर्सरी बनाएंगे। हरियाणा के बेटे और बेटियां दुनिया भर में जाकर मेडल लाए। उनकी मदद भाजपा सरकार कर रही है।
 
कहा कि मोहन लाल बड़ौली के रहते यहां के विकास की गति तेज होना तय है। सोनीपत की ये धरती उन वीर जवानों की भी धरती है, जिन्होंने हिमालय की चोटियों पर रहकर देश की रक्षा की है। हरियाणा की माताओं की अनेक संतानें हैं उन्होंने जम्मू कश्मीर में हालात को सामान्य बनाने में मदद की। हरियाणा के वीर बेटों ने अनेकों जख्म अपने शरीर पर खाए हैं।

धारा 370 वापस लाना चाहती है कांग्रेस- मोदी

मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इनके साथियों को जम्मू कश्मीर में शांति पसंद नहीं हैं। कांग्रेस फिर से धारा 370 वापस लाना चाहती है। आतंक और अलगाववाद को फिर से हवा देना चाहती है। ऐसी कांग्रेस को आप हरियाणा के लोग सबक सिखाएंगे, ये मुझे पूरा भरोसा है।

मोदी बोले- कांग्रेस ने दलितों के साथ अन्याय किया

मोदी ने कहा कि कांग्रेस दलितों, पिछड़ों, शोषितों के साथ भी धोखा किया है। आजकल कांग्रेस के भीतर सिर-फुटौव्वल हो रही है, ये पुराने पापों का ही परिणाम है। 2014 में जब हुड्डा जी यहां सीएम हुआ करते थे, तब ऐसा कोई साल नहीं था जब दलितों के साथ अन्याय नहीं हुआ। अनेक दलितों के साथ अन्याय हुआ। हर कोई जानता था कि दलितों के खिलाफ कांग्रेस खाद-पानी देती है।

आज हरियाणा का दलित समाज एक बार फिर हरियाणा के अंदर कांग्रेस का जो ड्रामा चल रहा है उसे देख रहा है। कांग्रेस ने हमेशा ही गरीब और पिछड़ों को विकास से बाहर रखा है। जब-जब कांग्रेस सरकार से दूर रही है तब-तब गरीबों को उनका हक मिला है, जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है गरीबों और दलितों का हक छीना गया है।

मोदी ने कहा कि आरक्षण का विरोध कांग्रेस के डीएनए में हैं। इसलिए हम देखते हैं कि कांग्रेस के शाही परिवार की चौथी पीढ़ी भी आरक्षण का विरोध कर रही है। इसलिए आपको सावधान रहना है।

भाजपा ने वंचित और पिछड़े समाज को हरियाणा में यहां आगे बढ़ाया है। हमारे ओबीसी वर्ग से आने वाले नायब सैनी को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया। नायब सैनी एक किसान-मजदूर का बेटा है। इनके दरवाजे लोगों के लिए चौबीस घंटों के लिए खुले रहते हैं। कांग्रेस सरकार अस्थिरता के लिए भी जानी जाती है।

अपने झगड़ों में हरियाणा को बर्बाद करके छोड़ेंगे कांग्रेस- मोदी

मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासित हर राज्य में उनके मुख्यमंत्री झगड़ों में उलझे हुए हैं, उनको जनता की तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है। कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम आपस की लड़ाई में बिजी हैं। तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में भी यहीं हाल हैं। इसलिए हरियाणा को भी बहुत सावधान रहना चाहिए।

गलती से भी कांग्रेस आ गई तो अपने झगड़ों में हरियाणा को बर्बाद करके छोड़ेंगे। यहां पर कांग्रेस में जिस तरह झगड़े बढ़ रहे हैं, पूरा हरियाणा देख रहा है। कांग्रेस को वोट देना यानी हरियाणा के विकास को दांव पर लगाना है।

कांग्रेस ने कभी बेटियों की चिंता नहीं की

कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया लेकिन उसे कभी देश की बेटियों की चिंता नहीं हुई। जब मैं आया तब मैंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया, जिससे हरियाणा को फायदा हुआ। पहले 1000 बेटों पर 866 बेटियां थी, लेकिन अब 1000 पर 914 बेटियां हैं। हरियाणा भाजपा नारी शक्ति को और सशक्त करने के लिए और अच्छा काम कर रही है।

भाजपा का संकल्प पक्की गारंटी- मोदी

हरियाणा भाजपा का संकल्प पक्की गारंटी होता है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। हरियाणा में भी हर वायदे तेजी से जमीन पर उतरकर रहेंगे। आपके घर तक पहुंचेंगे, इसलिए पांच अक्टूबर को हमारे इन सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाना है। लगातार तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed