{"_id":"67a117fc6fdd5601950179fd","slug":"players-who-returned-after-winning-medals-in-national-competition-were-welcomed-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131761-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत
Tue, 04 Feb 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के इंडियन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नीलम गाहल्याण व अन्य के साथ पदक दिखाते विजेत
सोनीपत। सब जूनियर एंड कैडेट जूडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे इंडियन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का सोमवार को स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 22 जनवरी को महाराष्ट्र के पुणे में संपन्न हुई। इसमें राज्य के 550 जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। सोनीपत से इंडियन पब्लिक स्कूल से दो खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते।
विद्यालय प्रबंधक नीलम गाहल्याण ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्कूल से सृष्टि सांगवान ने 57 किलोग्राम व लवनीत ने 63 किलोग्राम में कांस्य पदक जीतकर अपने जिले, विद्यालय, माता-पिता व कोच का नाम रोशन किया हैं। दोनों खिलाड़ियों ने जीत का श्रेय जूडो कोच सतपाल गुलिया को दिया है। विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक नीलम गाहल्याण ने विजेता खिलाड़ियों को पदक फूलमाला पहनाकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने दूसरे विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस भूपेंद्र सांगवान, खेल प्रबंधक सुरेंद्र शास्त्री व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।