फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players showed their strength in state level softball

Sonipat News: राज्यस्तरीय साॅफ्टबाॅल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 18 Sep 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in state level softball
फोटो 23: सोनीपत के गन्नौर में हुई राज्य स्तरीय साॅफ्टबाॅल प्रतियोगिता में विजेता टीम के साथ ओलं
गन्नौर। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को राज्यस्तरीय साॅफ्टबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ओलंपियन मुक्केबाज मनोज कुमार व विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी विजेंद्र महला, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट मुकेश महला रहे।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने कहा कि जीवन में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। खेलों में अनुशासन, कड़ी मेहनत व लगन से ही महान खिलाड़ी बना जा सकता है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी आजाद सिंह दहिया, अनिल शर्मा, पीटीआई देवेंद्र कटारिया, राजीव मिश्रा, प्रमोद कौशिक, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 में यह रहे विजेता

अंडर-14 में झज्जर ने कैथल को 2-0 से, जींद ने भिवानी को 9-2 से, फतेहाबाद ने करनाल को 1-0 से, फरीदाबाद ने यमुनानगर को 1-0 से हराया। अंबाला को चरखी दादरी से वॉकओवर मिला। कुरुक्षेत्र ने रोहतक को 3-2 से, सिरसा ने सोनीपत को 3-2 से और हिसार ने पानीपत को 4-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 के परिणाम

अंडर-17 में झज्जर ने अंबाला को 4-1 से, हिसार ने कुरुक्षेत्र को 7-0 से, कैथल ने यमुनानगर को 1-0 से, रोहतक ने पंचकूला को 8-0 से और फरीदाबाद ने गुरुग्राम को 14 -11 हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
अंडर-19 की विजेता टीमें

अंडर-19 में पंचकूला ने अंबाला को 15-0 से, झज्जर ने भिवानी को 10-1 से, रोहतक ने करनाल को 4-0 से, हिसार ने फतेहाबाद को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed