फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players of the district won 25 medals in the state level Pencak Silat competition

Sonipat News: राज्यस्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 25 पदक जीते

Fri, 26 Jul 2024 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Players of the district won 25 medals in the state level Pencak Silat competition
फोटो 02- सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल विद्यालय में द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश
खरखौदा। 12वीं राज्यस्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण सहित कुल 25 पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता पलवल में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, आठ रजत व आठ कांस्य पदक जीते हैं। पेंचक सिलाट प्रशिक्षक जगमेंद्र पांचाल ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए किया गया है। द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन किया है। इस दौरान विद्यालय संस्थापक सतप्रकाश, प्राचार्य दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया व पेंचक सिलाट प्रशिक्षक मनीष दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह हैं विजेता खिलाड़ी :
प्री टीन वर्ग - दिव्यांक (स्वर्ण, 28), आशीष (रजत, 30), समीक्ष (कांस्य, 36) कार्तिक (स्वर्ण, 48 किलो)।
सब जूनियर वर्ग - यश (कांस्य, 33), शुभम (कांस्य, 48), पुरू (कांस्य, 42), आर्यन (स्वर्ण, 51), प्रतीक (रजत, 60), लोकेश (रजत, 57) व जतिन (रजत, 72 किलो)।
जूनियर वर्ग - अमन (कांस्य, 51), तक्ष (कांस्य, 55), वंशु (कांस्य, 59), हर्षित (स्वर्ण, 63), लक्ष्य (स्वर्ण, 67), दिवस (स्वर्ण, 71), सार्थक (रजत, 75), रितेश (कांस्य, 79 किलो) व पार्थ (स्वर्ण, ओपन),।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग - कुनाल राठी (स्वर्ण, 50), अभिषेक (स्वर्ण, 80), अनिकेत (स्वर्ण, 85), मोहित मलिक (रजत, 85) गौतम (कांस्य, 110 किलो)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed