{"_id":"66f6f3687b1523bf5102b675","slug":"players-brought-glory-to-the-state-by-winning-medals-dattatreya-sonipat-news-c-197-1-snp1007-125245-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया : दत्तात्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया : दत्तात्रेय
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मं
राई । राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में छह पदक जीतकर खिलाड़ियों ने दुनिया भर में प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब मिशन 2036 ओलंपिक के लिए सात से 70 पदक तक का लक्ष्य लिया है, यह बेहद सराहनीय है। पेरिस के 10 गुणा से भी ज्यादा पदक जीतने का लक्ष्य बहुत बेहतर है। हमें इसकी शुरुआत अभी से करनी होगी।
वह खेल विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल के प्रति अब माहौल बदल रहा है। ओलंपिक में विजेताओं को छह करोड़ रुपये देने वाला हरियाणा दुनिया का एकमात्र प्रदेश है। देश में खेलों का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। प्राचीन भारतीय ग्रंथों में तीरंदाजी में देखने को मिलता है कि तीरंदाजी में यहां लोगों को महारत थी। इस बार पेरिस पैरालंपिक में खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 29 मेडल जीतकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया। इसके लिए मैं प्रदेश व देश के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि अगर ओलंपिक खेलों में अपने पदों की संख्या बढ़ानी है तो हमें इस बात पर गहन चिंतन करने की जरूरत है कि अपने देश में खिलाड़ियों को तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हो, चाहे वह उनके प्रशिक्षण से संबंधित हो, उनके खान-पान से संबंधित हो या फिर उनके पुनर्वास से संबंधित हो।
विज्ञापन
ओलंपिक में पदक बढ़ाने पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने किया मंथन
सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व खेल विशेषज्ञों ने लक्ष्य ओलंपिक 2036 : 7 से 70 पदक तक का सफर विषय पर चर्चा की। अंतरराष्ट्रीय पहलवान सरिता मोर ने कहा कि हमें अभी से जमीनी स्तर से ही खिलाड़ियों की तलाश करनी होगी ताकि हम उनको आगामी ओलंपिक के लिए तैयार कर सकें। अर्जुन अवार्डी सरिता मोर ने कहा कि ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों को अब पदक जीतने की सोच लेकर खेलना होगा। हमें राष्ट्रीय शिविर से पहले ही स्कूली स्तर से ही खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करानी होंगी। राष्ट्रीय सम्मेलन में ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें देश में खेलों में वातावरण को बेहतर बनाए रखना होगा। जिससे ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हमारा पदक का आंकड़ा बढ़ सके।
भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक शिवम शर्मा ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि खिलाड़ियों के लिए फिजियोथेरेपी, मसाज थेरेपी, पोषण, खेल विज्ञान व अन्य तकनीक एक छत के नीचे उपलब्ध कराए। प्रदेश खेल विभाग के पूर्व निदेशक पंकज नैन ने कहा कि नीरज चोपड़ा व मनु भाकर जैसे स्पोर्ट्स आइकॉन बनाने होंगे जिन्हें देखकर युवा आगे बढ़ सके। कार्यक्रम के दौरान भारतीय ओलंपिक कमेटी की संयुक्त सचिव अलकनंदा, कुलपति अशोक कुमार, मौसमी घोषाल संजय सारस्वत व विश्वविद्यालय के खिलाड़ी मौजूद रहे।