Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   players are worried

Sonipat News: निजामपुर स्टेडियम में बांधे जा रहे पशु, टूटी चहारदीवारी, खिलाड़ी परेशान

Thu, 19 Nov 2026 07:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
players are worried
फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग करते
- जिला परिषद की बैठक में उठे गांवों के विकास और जनसमस्याओं के मुद्दे
विज्ञापन

- जिला पार्षदों ने अधूरे विकास कार्य, पेंशन कटौती और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर उठाए सवाल
- हर गांव में पेंशन व फैमिली आईडी सुधार के लिए शिविर लगाने की मांग
फोटो13: सोनीपत लघु सचिवालय में सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग करते जिला पार्षद संजय बड़वासनी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिला परिषद सदन की वीरवार को बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी मुद्दे उठाए गए। निजामपुर के खेल स्टेडियम में पशु बांधे जाने, चहारदीवारी टूटी होने और खिलाड़ियों को सुविधाएं न मिलने पर जिला पार्षद रवि इंदौरा ने नाराजगी जताई। बुजुर्गों की पेंशन कटने, परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां व ठीक कराने की मांग भी उठी।
चेयरपर्सन मोनिका दहिया की अध्यक्षता में जिला परिषद हॉल में बैठक हुई। गांवों की गलियां, रास्ते, चौपाल, संपर्क मार्ग, स्ट्रीट लाइट, पार्कों और स्टेडियम के विकास कार्यों की समीक्षा हुई। चेयरपर्सन ने अधूरे कार्य प्राथमिकता और समय सीमा में करने के निर्देश दिए। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन काटे जाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

---------
छाया रहा सुविधाओं की कमी का मुद्दा
रवि इंदौरा ने अपने वार्ड के अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने की मांग की। कहा कि निजामपुर के खेल स्टेडियम का बहुत बुराहाल है। यहां पशु बांधे जा रहे हैं और चहारदीवारी भी टूटी है। खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। स्टेडियम का सुंदरीकरण करवाने, खेल प्रशिक्षक नियुक्त करने और युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल
जिला पार्षद संजय ने नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाओं की स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड से लेकर बेहतर इलाज के लिए रोहतक व अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों से मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है।

----
समाधान शिविरों में लोगों को भेजने की अपील
परिवार पहचान पत्र, बिजली, पानी, पेंशन सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक एसडीएम कार्यालय में सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला परिषद की सीईओ डॉ. अनमोल ने जिला पार्षदों से लोगों को समाधान शिविरों में शिकायतें पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed