{"_id":"67d5d99714ca16544b08f68e","slug":"platform-uprooted-before-government-purchase-of-mustard-begins-sonipat-news-c-197-1-snp1003-133703-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले उखाड़ा प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले उखाड़ा प्लेटफार्म
Sun, 16 Mar 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत अनाज मंडी में कृषि विपणन बोर्ड की ओर से मरम्मत के लिए उखाड़ा गया प्लेटफार्म। स
सोनीपत। प्रदेश में सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। सोनीपत की नई अनाज मंडी में व्यवस्था खराब पड़ी है। विपणन बोर्ड की ओर से मंडी का प्लेटफार्म कई जगह से उखाड़ दिया गया है। इसके चलते किसानों को सरसो उतारने में परेशानी होगी। खराब मौसम की वजह से शनिवार को पहले दिन मंडियों में सरसों की आवक नहीं हुई। सोमवार से आवक होने की उम्मीद है।
सोनीपत की नई अनाज मंडी का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ था। मंडी से टैक्स के रूप में करोड़ों रुपये हर वर्ष मार्केट कमेटी में जमा होते हैं, मगर इसका टीन शेड जर्जर हो चुका है। बारिश होने पर फसल शेड के नीचे होते हुए भी भीग जाती है। शेड बदलवाने के लिए आढ़तियों ने बार-बार मांग की है, मगर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने कोई कदम नहीं उठाया है। विपणन बोर्ड ने अब किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। उसने मरम्मत के नाम पर प्लेटफार्म कई जगह से उखाड़ दिए हैं। इससे किसानों को अपनी फसल उतारने में परेशानी हो सकती है।
सोनीपत व खरखौदा मंडी में हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) और गोहाना व गन्नौर मंडी में हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन (एचडब्ल्यूसी) की ओर से खरीद की जाएगी। पिछले साल के मुकाबले सरसों का भाव 300 रुपये ज्यादा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5950 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। मेरी फसल मेरा ब्याेरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से सरसों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि जिन किसानों की फसल का सत्यापन किया जा चुका है, वह सरसों लेकर मंडी में आएं। बिना सत्यापन के गेट पास जारी नहीं किए जाएंगे। किसान अपनी सरसों को सुखाकर लाएं। सरसों में नमी की मात्रा आठ फीसदी से ज्यादा न हो।
-खराब मौसम की वजह से शनिवार को मंडियों में सरसों की आवक शुरू नहीं हो सकी। सोमवार से सरसों की आवक शुरू होने की उम्मीद है। सोनीपत व खरखौदा में एचडब्ल्यूसी और गोहाना व गन्नौर में हैफेड न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद करेगा। -सुरेश कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी।
सोनीपत की अनाज मंडी में सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। प्लेटफार्म पर जिस जगह पर काफी समय से गड्ढे बने हुए थे, उस हिस्से को उखाड़ा गया है। जल्द उसे बनाया जाएगा। उसके बाद किसानों को फसल उतारने में परेशानी नहीं होगी। मरम्मत कार्य पर 10 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। -मनीष कुमार, उपमंडल अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड।