फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Plan has been ready for one year but CCTV cameras have not been installed at stations

Sonipat News: एक साल से योजना तैयार पर स्टेशनों पर नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे

Wed, 23 Jul 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Plan has been ready for one year but CCTV cameras have not been installed at stations
फोटो 10- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : फाइल
सोनीपत। दिल्ली से सटा सोनीपत स्टेशन योजना तैयार होने के एक वर्ष बाद भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नहीं आ सका।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जुलाई 2024 में सोनीपत के तहत आने वाले स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए योजना तैयार की गई थी लेकिन आज तक योजना पर काम नहीं शुरू हो सका।
योजना के तहत सोनीपत स्टेशन पर 26, गन्नौर व राठधना स्टेशन पर 10-10 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इनकी कमान आरपीएफ थाना के साथ सीधे दिल्ली डीआरएम कार्यालय में होगी।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर सोनीपत स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिया गया है। ए ग्रेड श्रेणी में शामिल सोनीपत के तहत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की गई है। सोनीपत, राठधना व गन्नौर स्टेशनों पर दो चरणों में इनको लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत स्टेशन के आरपीएफ थाना सहित दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय में इनके कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।
पहले चरण में सोनीपत स्टेशन पर 26 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। यहां पहले से 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे मगर नया भवन बनाए जाने के कारण उनको भी उतार लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि भवन बनने के बाद सीसीटीवी कैमरों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed