फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Placement of millions in the name of fraud

प्लेसमेंट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Wed, 08 Oct 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 08 Oct 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 शहर के हिंदू गर्ल्स कालेज की लड़कियों के साथ कैंपस प्लेसमेंट के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का पता चला है।  पीड़ित लड़कियों ने इस मामले में मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

मंगलवार शाम के समय 10-15 लड़कियां परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। इन लड़कियों ने बताया कि वे सभी हिंदू गर्ल्स कॉलेज की बीबीए और बीसीए की छात्राएं हैं।
विज्ञापन


इन्होंने बताया कि परीक्षाओें के बाद 7 जून को हुए कैंपस प्लेसमेंट के जरिए उन्हें महानगर टेलीकॉम नगर लिमिटेड (एमटीएनएल) में नौकरी दी गई थी। प्लेसमेंट के लिए पंकज मंड़ाण नाम के व्यक्ति ने अपने आपको सिक्योरिटी मैनेजर बताते हुए मुलाकात की थी। इनका आरोप है कि पंकज मंड़ाण ने उन्हें एमटीएनल के सेलेक्शन लेटर दिए। इन लेटर में 7 अक्तूबर को ज्वाइनिंग की तारीख दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सेलेक्शन के नाम पर उनसे 1 लाख रुपये प्रति लड़की के हिसाब से सिक्योरिटी के तौर पर लिए गए थे। आरोप है कि 6 अक्तूबर को उनके पास मैसेज आया कि चुनाव में ड्यूटी के चलते उनकी ज्वाइनिंग बाद में कराई जाएगी। इसके बाद एमटीएनएल के दिल्ली स्थित कार्यालय में संपर्क किया गया तो पता चला कि ये लेटर फर्जी हैं। लड़कियों ने एसपी को शिकायत में बताया है कि ये लेटर कालेज के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट के माध्यम से ही उन्हें मिले थे। इसीलिए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

हो सकती थी अनहोनी घटना
लड़कियों और उनके परिजनों ने इस मामले में रोष जताते हुए कहा है कि जिस तरह से उनके साथ धोखाधड़ी की गई है, ऐसे तो उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी। क्योंकि कंपनी की तरफ से मैक्सी कैब में ले जाने के लिये सभी लड़कियों ने अपने घर भी दिखाए थे। इसके अलावा सभी लड़कियों के पर्सनल मोबाइल नंबर भी पंकज के पास हैं।

==================
हमारे यहां प्लेसमेंट के लिये कई कंपनियां आती हैं। ये कंपनियां अपने स्तर पर सेलेक्शन करती हैं, इसमें कॉलेज का कोई रोल नहीं होता। बच्चों के साथ धोखाधड़ी हुई है तो इसकी कोई जानकारी मुझे नहीं है। हमने किसी बच्चे से प्लेसमेंट के नाम पर कोई पैसे नहीं लिए।
-आरके गुप्ता, प्राचार्य, हिंदू गर्ल्स कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed